फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एक कॉल से शुरू हुई थी आशुतोष राणा और रेणुका शहाणे की प्रेम कहानी, पढ़िए लव लेटर में क्या लिखा था

Tue, 25 May 2021 09:50 AM IST
अमरीन हुसैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अमरीन हुसैन Updated Tue, 25 May 2021 09:50 AM IST
विज्ञापन
Ashutosh Rana Renuka Shahane 20th marriage anniversary interesting facts of love story proposal through poem
आशुतोष राणा, रेणुका शहाणे - फोटो : Social media

आशुतोष राणा बॉलीवुड के वो मंझे कलाकार हैं, जिन्होंने अपने विलक्षित अभिनय के दम पर अपनी खास पहचान बनाई है। यही वजह रही कि एक समय में वे विलेन के रूप में हीरो पर भारी पड़ते थे। उस वक्त हर निर्देशक आशुतोष को अपनी फिल्म में जान डालने के लिए कास्ट करना चाहता था। ‘जख्म', 'दुश्मन' और 'संघर्ष' जैसी बेहतरीन फिल्मों में अपने उम्दा अभिनय का लोहा मनवा चुके आशुतोष राणा की पहचान एक ऐसे अभिनेता की है जो लेखनी में भी माहिर है। आशुतोष को जितनी सफलता करियर में मिली, उतनी ही खुशी निजी जीवन में भी। अभिनेता ने 2001 में अभिनेत्री रेणुका शहाणे से शादी की थी। आज दोनों की शादी की 20वीं सालगिरह है। रेणुका की गिनती बॉलीवुड के सबसे ज्यादा पढ़ी-लिखी अभिनेत्रियों में होती है। उन्होंने सेंट जेवियर कॉलेज से आर्ट्स और फिर मुंबई यूनिवर्सिटी से क्लीनिकल साइकोलॉजी में पोस्ट ग्रेजुएशन किया था। आशुतोष और उनकी पत्नी रेणुका शहाणे की लव स्टोरी काफी दिलचस्प है। इसका जिक्र वे कई बार अलग-अलग मंचों से कर चुके हैं।

Ashutosh Rana Renuka Shahane 20th marriage anniversary interesting facts of love story proposal through poem
आशुतोष राणा, रेणुका शहाणे - फोटो : Social Media

आशुतोष राणा और रेणुका शहाणे के बीच बातचीत का सिलसिला एक फोन कॉल से शुरू हुआ था और मजेदार बात ये है कि पहली ही बार में दोनों की लंबी बातें चली थीं। आशुतोष राणा ने रेणुका संग अपनी प्रेम कहानी का जिक्र एक दफा कपिल शर्मा के शो में भी किया था। यहां उन्होंने खुलासा किया था कि दोनों की पहली मुलाकात किस तरह हुई थी। आशुतोष राणा ने कहा था कि हंसल मेहता की पहली फिल्म ‘…जयते’ के प्रीव्यू के दौरान वे पहली बार रेणुका से रुबरू हुए थे। क्योंकि वह उनके बारीक अभिनय के घोर प्रशंसक थे।

Ashutosh Rana Renuka Shahane 20th marriage anniversary interesting facts of love story proposal through poem
आशुतोष राणा, रेणुका शहाणे - फोटो : social media

मुलाकात के दौरान रेणुका से करीब आधे घंटे की बातचीत में आशुतोष राणा अनके विचारों से काफी प्रभावित हो गए। इसके बाद वे प्यार के इजहार का इंतजार नहीं करना चाहते थे और उचित मौके की तलाश में थे। इसके लिए उन्होंने दशहरा का अवसर चुना और रेणुका शुभकामनाएं देने के लिए फोन किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ashutosh Rana Renuka Shahane 20th marriage anniversary interesting facts of love story proposal through poem
आशुतोष राणा, रेणुका शहाणे - फोटो : social media

बस यहीं से शुभकामनाओं और हालचाल के जवाब का दौर चलता रहा और धीरे-धीरे बात आगे बढ़ गई। इस तरह उन्हें लैंडलाइन से रेणुका का निजी मोबाइल का नंबर मिल गया। फिर क्या था, तकरीबन तीन महीनों तक दोनों के बीच फोन पर बातचीत का सिलसिला जारी रहा। फिर आशुतोष राणा ने समय न गंवाते हुए रेणका शहाणे को प्रपोज करने का मन बना लिया। इसके लिए आशुतोष ने एक बेहतरीन कविता लिखी, ताकि जवाब न में भी हो तो तकलीफ न हो।

विज्ञापन
Ashutosh Rana Renuka Shahane 20th marriage anniversary interesting facts of love story proposal through poem
आशुतोष राणा, रेणुका शहाणे - फोटो : social media

आशुतोष राणा ने अपने इजहार के खत में लिखा ‘प्रिये लिखकर, मैं नीचे लिख दूं नाम तुम्हारा, कुछ जगह बीच में छोड़ दूं…नीचे लिख दूं ‘सदा तुम्हारा’,  लिखा बीच में क्या यह तुमको पढ़ना है, कागज पर मन की परिभाषा का अर्थ समझना है, जो भी अर्थ निकलोगी तुम वह मुझको स्वीकार है, झुके नयन, मौन अधर या कोरा कागज अर्थ सभी का प्यार है।’ रेणुका शहाने ने आशुतोष राणा का प्रपोजल स्वीकार किया और  25 मई 2001 को आशुतोष के गांव दमोह में दोनों की शादी हुई। इनके दो बेटे शौर्यमन और सत्येंद्र हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed