फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

किस्सा: 'मेरे कुत्ते को भी आपकी फिल्म का ऑफर मंजूर नहीं', जब इस एक्टर की बात सुनते ही दंग रह गए थे रामानंद सागर

Tue, 25 May 2021 09:00 AM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपाली श्रीवास्तव Updated Tue, 25 May 2021 09:00 AM IST
विज्ञापन
When Raaj Kumar Rejected Director Ramanand Sagar Film Offer For His Dog Know The Details Here
राज कुमार और रामानंद सागर

हिंदी सिनेमा में एक से बढ़कर अभिनेता हुए हैं, जिन्होंने ना सिर्फ अपने दमदार अभिनय से बल्कि अपने अंदाज से भी लोगों का दिल जीता। ऐसे ही एक सुपरस्टार थे राज कुमार। जैसा नाम वैसा अंदाज, वे सच में एक राज कुमार की तहर ही जीते थे। नवाबी अंदाज, तहजीब और लहजे में बात करना उनके खून में था। राज कुमार ने कई हिट फिल्मों के साथ कई ऐसे डायलॉग दिए, जो आज भी लोगों की जुबां पर हैं। ‘जानी.. हम तुम्हें मारेंगे, और जरूर मारेंगे…लेकिन वो बंदूक भी हमारी होगी, गोली भी हमारी होगी और वक्त भी हमारा होगा’ ऐसे ही कई हिट डायलॉग देने वाले राज कुमार रियल लाइफ में भी शान से जीने वाले इंसान थे। आज हम जो किस्सा आपको बताने जा रहे हैं, उसे जानकर आप इस बात का अंदाजा लगा लेंगे कि राज कुमार किस मिजाज के इंसान थे। तो चलिए बतातें हैं आपको एक मजेदार किस्सा...

When Raaj Kumar Rejected Director Ramanand Sagar Film Offer For His Dog Know The Details Here
राज कुमार

बात उन दिनों की है जब राज कुमार की कुछ फिल्में टिकट खिड़की पर औसत व्यवसाय कर पाई थी। लेकिन उनके मिजाज में जरा भी बदलाव नहीं आया था। एक दिन उनके दोस्त और निर्देशक रामानंद सागर उनसे मिलने उनके घर आए। रामानंद ने अभिनेता को एक फिल्म का प्रस्ताव दिया था, जिसके लिए उन्होंने साफ मना कर दिया था। इसके बाद आईं राज कुमार की कई फिल्में जैसे 'इंसानियत का देवता' और 'पुलिस और मुजरिम' भी कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी।

When Raaj Kumar Rejected Director Ramanand Sagar Film Offer For His Dog Know The Details Here
रामानंद सागर और राज कुमार

दरअसल, रामानंद सागर और राज कुमार के बीच काफी अच्छी दोस्ती थी और अभिनेता रामानंद की 'जिंदगी' और 'पैगाम' जैसी फिल्मों में काम भी कर चुके थे। राज कुमार ने अपने घर में सागर की खातिरदारी की। इसके बाद रामानंद सागर ने राज कुमार से उनकी फिल्म 'आंखें' में लीड रोल साइन करने की बात कही। 

विज्ञापन
विज्ञापन
When Raaj Kumar Rejected Director Ramanand Sagar Film Offer For His Dog Know The Details Here
राज कुमार

सागर ने राज कुमार से कहा कि मैं चाहता हूं कि तुम मेरी फिल्म 'आंखें' में लीड रोल करो और मैं इसके लिए तुम्हें दस लाख रुपये दूंगा। ये सबकुछ रामानंद घर से ही सोचकर आए थे। ये दोनों उस वक्त राज कुमार के सजे हुए ड्राइंगरूम में बैठे थे और अभिनेता उस वक्त सिगार पी रहे थे। सागर का प्रस्ताव सुनकर राज कुमार कुछ पल के लिए शांत रहे और कुछ सोचते रहे। निर्देशक भी आश्वस्त थे कि राज कुमार उनके दोस्त हैं और वे उन्हें इनकार नहीं करेंगे। कुछ पल शांत रहने के बाद राज कुमार ने ड्राइंगरूम के पास घूम रहे अपने कुत्ते को आवाज लगाई। कुत्ता राज कुमार के पैरों के पास आकर बैठ गया। 

विज्ञापन
When Raaj Kumar Rejected Director Ramanand Sagar Film Offer For His Dog Know The Details Here
राज कुमार

उन्होंने उसी अंदाज में सिगार पीते हुए कुत्ते से कहा 'जानी, तुम्हें क्या लगता है कि हमें सागर साहब का ऑफर स्वीकार करना चाहिए या नहीं।' कुत्ता कुछ पल राज कुमार का मुंह ताकता रहा और फिर गर्दन हिला हिलाकर भौंकने लगा। सागर अचंभे में थे कि राज कुमार साहब कर क्या रहे हैं। कुत्ते के भौंकने के बाद राज कुमार सागर जी की तरफ मुखातिब हुए और कहा, 'देखिए सागर जी, मेरे कुत्ते को भी आपका ऑफर मंजूर नहीं है, ऐसे में मेरे हां करने का सवाल ही पैदा नहीं होता।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed