फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जन्मदिन: पटौदी खानदान के दामाद हैं कुणाल खेमू, बाल कलाकार के तौर पर हुए खूब मशहूर

Tue, 25 May 2021 08:58 AM IST
अमरीन हुसैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अमरीन हुसैन Updated Tue, 25 May 2021 08:58 AM IST
विज्ञापन
Kunal Khemu biography interesting facts soha ali khan husband child artist bollywood debut Mahesh Bhatt film Sir
कुणाल खेमू - फोटो : social media

ये कहानी है उस कलाकार की, जिसने बचपन से ही अपने अभिनय का जौहर दिखाना शुरू कर दिया था। उन्होंने अपनी एक्टिंग से सबको खूब हंसाया और रुलाया भी। आज ये बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता हैं। ये कोई और नहीं बल्कि पटौदी खानदान के दामाद कुणाल खेमू हैं। कुणाल खेमू का जन्म 25 मई 1983 को एक कश्मीरी पंडित परिवार में हुआ था। उनके पिता का नाम रवि है, जो एक अभिनेता थे और उनकी मां का नाम ज्योति। कुणाल लीड एक्टर के तौर पर कभी बड़े अभिनेता तो नहीं बन पाए, लेकिन सह कलाकार के रूप में उन्होंने कई फिल्मों में काम किया। वहीं दूसरी ओर वे पेशेवर से ज्यादा अपने निजी जीवन को लेकर चर्चा में रहे। इसके अलावा वे कई बार विवादों में भी घिरे। पिछले कुछ समय से कुणाल बॉलीवुड फिल्मों और एक्टिंग की दुनिया से दूर हैं। अभिनेता से जुड़ी कई दिलचस्प बातें हैं, जो शायद कम ही लोग जानते हैं।

Kunal Khemu biography interesting facts soha ali khan husband child artist bollywood debut Mahesh Bhatt film Sir
कुणाल खेमू - फोटो : social media

कुणाल ने मुंबई के निरंजनलाल डालमिया हाईस्कूल से पढ़ाई की थी। इसके बाद स्नातक की पढ़ाई मुंबई की एमिटी यूनिवर्सिटी से मुकम्मल की। कुणाल ने शुरुआती एक्टिंग के गुर अपने पिता रवि खेमू से ही सीखे थे। कम लोगों को ही पता होगा कि कुणाल खेमू के दादा मोती लाल खेमू भी अभिनय से जुड़े थे। वो कश्मीर में नाटककार थे।

Kunal Khemu biography interesting facts soha ali khan husband child artist bollywood debut Mahesh Bhatt film Sir
कुणाल खेमू की शादी तस्वीर - फोटो : social media

कुणाल की शादी ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। इसका कारण था कि नवाब पटौदी की बेटी और सैफ अली खान की बहन सोहा अली खान से उनकी शादी। फिल्म 'ढूंढते रह जाओगे' के दौरान इनकी दोस्ती सोहा अली खान से हुई थी। इसके बाद दोनों में प्यार हुआ और इन्होंने 25 जनवरी 2015 में शादी कर ली। इस शादी से जोड़े को एक प्यारी सी बेटी हुई, जिसका नाम नाम इनाया नौमी खेमू है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kunal Khemu biography interesting facts soha ali khan husband child artist bollywood debut Mahesh Bhatt film Sir
'राजा हिन्दुस्तानी' में आमिर के साथ कुणाल - फोटो : Social media

कुणाल खेमू ने अपने करियर की शुरुआत बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट दूरदर्शन के शो गुल गुलशन गुलफाम से 1987 में की थी। फिर 1983 में महेश भट्ट की फिल्म 'सर' से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था। वह 'राजा हिन्दुस्तानी', ‘जख्म', 'भाई', 'हम हैं राही प्यार' में भी बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट नजर आ चुके हैं। एक समय में बाल कलाकार के रूप में वह सबसे व्यस्त कलाकारों में से एक थे।

विज्ञापन
Kunal Khemu biography interesting facts soha ali khan husband child artist bollywood debut Mahesh Bhatt film Sir
कुणाल खेमू - फोटो : amar ujala mumbai

इसके बाद साल 2005 में उन्होंने फिल्म 'कलयुग' से बॉलीवुड में बतौर लीड अभिनेता डेब्यू किया। इसी साल कुणाल मधुर भंडारकर की पहली फिल्म 'ट्रैफिक सिग्नल' का हिस्सा बने। इस फिल्म ने औसत कमाई की थी। इसके बाद वह फिल्म 'ढोल', 'ढूंढते रह जाओगे', 'जय वीरू' और 'गोलमाल' सीरीज में नजर आए। 'गोलमाल' को छोड़कर कोई फिल्म बॉक्स ऑफिस पर नहीं चली।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed