{"_id":"631a56b04f576e52db3bdcb5","slug":"asia-cup-2022-anushka-sharma-shares-post-with-heartwarming-note-after-husband-virat-kohli-century","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Anushka Sharma: विराट कोहली के शतक लगाने पर अनुष्का ने जताया प्यार, लिखा- मैं हमेशा तुम्हारे साथ हूं","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Anushka Sharma: विराट कोहली के शतक लगाने पर अनुष्का ने जताया प्यार, लिखा- मैं हमेशा तुम्हारे साथ हूं
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शशि सिंह
Updated Fri, 09 Sep 2022 08:54 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
विराट कोहली, अनुष्का शर्मा
- फोटो : insta
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आज विराट कोहली ने एशिया कप में अफगानिस्तान के खिलाफ नाबाद पारी खेलते हुए शतक लगाया। उन्होंने 33 महीने बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में शतक लगाया। खास बात रही कि शतक लगाते ही विराट कोहली ने खुशी से सबसे पहले रिंग को चूमा और इस बारे में बात करते हुए कहा कि अनुष्का शर्मा मुश्किल परिस्थितियों में मेरे साथ रहीं। यह शतक उनके और बेटी वामिका के लिए है। पत्नी अनुष्का ने भी पोस्ट शेयर कर उनपर प्यार लुटाया है।
2 of 4
कोहली और अनुष्का शर्मा
- फोटो : IPL/BCCI
अनुष्का ने भी अपने इंस्टाग्राम पर विराट कोहली की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं और इसके साथ ही उन्होंने दिल छू लेने वाला नोट ही साझा किया है। अनुष्का शर्मा ने विराट कोहली की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा- "हमेशा तुम्हारे साथ, किसी भी और हर चीज के माध्यम से"। इसी के साथ विराट कोहली ने भी अनुष्का की पोस्ट पर दिल वाले इमोटिकॉन्स ड्रॉप किए।
3 of 4
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
विराट कोहली के शतक लगाने के बाद फैंस सोशल मीडिया पर उनकी जमकर तारीफ करते नजर आ रहे हैं, वही यूजर्स अनुष्का की पोस्ट पर भी अपनी प्रतिक्रिया जाहिर कर रहे हैं। जबकि सेलेब्स भी विराट की तारीफ करते दिखाई दे रहे हैं। श्रद्धा कपूर ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा- क्या पल था। सोनाली बेंद्रे, वरुण धवन, जयदीप अहलावत जैसे कई सेलेब्स ने दिल वाले इमोटिकॉन्स ड्रॉप करके अपनी प्रतिक्रिया दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
अनुष्का शर्मा की नई फिल्म में वे क्रिकेटर झूलन गोस्वामी के किरदार में दिखाई देंगी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
बात करें अनुष्का के वर्क फ्रंट की तो जल्दी ही वह भी क्रिकेट खेलती नजर आने वाली हैं, हालांकि वह ऑफस्क्रीन नहीं बल्कि ऑनस्क्रीन क्रिकेट खेलती दिखाई देंगी। एक्ट्रेस इस समय अपनी आगामी फिल्म झूलन गोस्वामी की बायोपिक की शूटिंग कर रही हैं। इस फिल्म से वह लंबे समय के बाद पर्दे पर वापसी करेंगी। आखिरी बार अनुष्का को साल 2018 में फिल्म जीरो में देखा गया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।