फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Asin-Rahul Love Story: पहली नजर में ही असिन को दिल दे बैठे थे राहुल शर्मा, गजनी जैसी है एक्ट्रेस की लव स्टोरी

Thu, 19 Jan 2023 06:00 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Thu, 19 Jan 2023 06:00 AM IST
विज्ञापन
Asin Thottumkal Rahul Sharma Wedding Anniversary Know about their Love Story
असिन-राहुल शर्मा - फोटो : अमर उजाला

असिन थोट्टूमकल बॉलीवुड और साउथ की मशहूर अदाकारा हैं। अपने करियर में असिन ने कई बड़े सितारों के साथ काम किया है। इस दौरान उन्होंने कई सुपरहिट फिल्में भी दी हैं। अपने छोटे से करियर में उन्होंने सलमान खान, आमिर खान, अजय देवगन अक्षय कुमार जैसे सुपरस्टार्स की फिल्मों का हिस्सा रह चुकी हैं। हालांकि राहुल शर्मा से शादी के बाद असिन फिल्मी पर्दे से काफी समय से दूर हैं। आज उनके मैरिज एनिवर्सरी पर हम आपको दोनों की लव स्टोरी के बारे में बताने जा रहे हैं।


Bigg Boss 16: शालीन और टीना के बीच हुई भयंकर लड़ाई, एक दूसरे पर पर्सनल कमेंट कर दोनों ने पार कर दीं हदें

Asin Thottumkal Rahul Sharma Wedding Anniversary Know about their Love Story
असिन-राहुल शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

असिन ने बॉलीवुड में अपनी शुरुआत फिल्म 'गजनी' से की थी। इस फिल्म की लव स्टोरी लोगों को काफी पसंद आई थी। उनकी रियल लव स्टोरी भी आमिर खान की इस फिल्म से काफी मिलती जुलती है। 'गजनी' में जिस तरह वह आमिर खान को नहीं पहचान पाती हैं। वैसे ही असल जिंदगी में वह राहुल को भी पहली मुलाकात में नहीं पहचान सकी थीं। इसके अलावा गजनी में भी आमिर सेल फोन कंपनी के मालिक होते हैं। वहीं, रियल लाइफ में राहुल भी एक फोन कंपनी के को-फाउंडर हैं। दोनों की पहली मुलाकात 'हाउसफुल 2' के प्रमोशन के दौरान हुई थी। दरअसल, असिन और अक्षय अपनी फिल्म के प्रचार के लिए ढाका जा रहे थे। जिस प्राइवेट जेट से दोनों यात्रा कर रहे थे, उसमें दोनों के अलावा एक और शख्स भी था। यह कोई और नहीं बल्कि खुद राहुल ही थे। अक्षय ने फ्लाइट में ही दोनों को इंट्रोड्यूस कराया। इसके बाद हल्की फुल्की बात कर दोनों अपनी-अपनी सीट पर बैठ गए। 
Cabaret Dancers: 60 के दशक की इन डांसर्स के आगे नोरा भी फेल, अपने लटके-झटकों से कर देती थीं घायल

Asin Thottumkal Rahul Sharma Wedding Anniversary Know about their Love Story
असिन-राहुल शर्मा, अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

इसके बाद इवेंट में भी अक्षय असिन और राहुल की बातचीत करवाते रहे। अक्षय ने असिन से कहा कि दोनों की जोड़ी काफी अच्छी लगेगी। हालांकि असिन ने उनकी बात को नजरअंदाज कर दिया, क्योंकि अक्षय कुमार प्रैंक के लिए काफी ज्यादा मशहूर हैं। इस इवेंट के दौरान जब असिन को पता चला कि वह जिस जेट में आई हैं और यह इवेंंट जिसने कराया है वह राहुल ही हैं तो वह हैरान रह गईं। असिन इस सोच में पड़ गईं कि एक करोड़पति इंसान जमीन से इतना जुड़ा हुआ कैसे हो सकता है? इसके बाद दोनों ने एक दूसरे का नंबर एक्सचेंज कर लिया और बातचीत का सिलसिला शुरू हो गया। 
Hansika Motwani: लंबे समय बाद अदाकारी का जलवा दिखाएंगी हंसिका मोटवानी, अपनी ही शादी पर बना डाली वेब सीरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
Asin Thottumkal Rahul Sharma Wedding Anniversary Know about their Love Story
असिन-राहुल शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

राहुल को असिन से पहली नजर में प्यार हो गया था, इसलिए वह असिन से जल्द से जल्द शादी करना चाहते थे। उन्होंने असिन के माता-पिता से मिलने की इच्छा जाहिर की। उनके पैरेंट्स से मुलाकात के दौरान ही राहुल ने असिन का हाथ मांग लिया, लेकिन तब असिन ने इनकार कर दिया। असिन ने राहुल से कहा कि पहले हमें एक दूसरे को समझ लेना चाहिए फिर शादी का फैसला करना चाहिए। इसके बाद दोनों ने एक दूसरे को लगभग ढाई साल तक डेट किया और फिर शादी कर ली। आज असिन फिल्मों से दूर राहुल के साथ खुशहाल शादीशुदा जिंदगी बिता रही हैं।

Achha Sila Diya: राजकुमार राव और नोरा के गाने 'अच्छा सिला दिया' का टीजर रिलीज, टूटे आशिक के रूप में जंचे एक्टर
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed