{"_id":"699c729713a4300b0a0929be","slug":"assi-movie-day-4-monday-box-office-collection-starring-taapsee-pannu-directed-by-anubhav-sinha-2026-02-23","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सोमवार को ‘अस्सी’ के कलेक्शन में गिरावट, चौथे दिन तापसी पन्नू की फिल्म ने की कितनी कमाई?","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सोमवार को ‘अस्सी’ के कलेक्शन में गिरावट, चौथे दिन तापसी पन्नू की फिल्म ने की कितनी कमाई?
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: पूनम कंडारी
Updated Mon, 23 Feb 2026 09:01 PM IST
सार
Movie Assi Day 4 Collection: तापसी पन्नू की फिल्म को रिलीज हुए चार दिन हो चुके हैं। वीकएंड के बाद यानी सोमवार को इस फिल्म ने कितना कलेक्शन किया? जानिए।
विज्ञापन
1 of 5
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अनुभव सिन्हा बॉलीवुड के उन निर्देशकों में शामिल हैं, जो अपनी फिल्मों के जरिए गंभीर सामाजिक मुद्दों और विषयों को उठाते हैं। फिल्म ‘अस्सी’ भी उनकी एक ऐसी ही कोशिश है। तापसी पन्नू स्टारर फिल्म ‘अस्सी’ रेप जैसे जघन्य अपराध को लेकर बात करती है। फिल्म का विषय अच्छा है लेकिन बॉक्स ऑफिस पर इसका कलेक्शन काफी कमजोर है। जानिए, इस फिल्म ने चौथे दिन कितना कलेक्शन किया है।
2 of 5
फिल्म 'अस्सी'
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
चौथे दिन किया कितना कलेक्शन?
सैकनिल्क के अनुसार फिल्म ‘अस्सी’ ने चौथे दिन 49 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। जबकि रविवार और शनिवार को इसने 1.6 करोड़ रुपये कमाए थे। फिल्म मंडे टेस्ट में पास नहीं हो सकी, इसका कलेक्शन लाखों में सिमटकर रह गया है। फिल्म का कुल कलेक्शन अब तक 4.69 करोड़ रुपये हो चुका है।
3 of 5
फिल्म 'अस्सी'
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
क्या है फिल्म की कहानी
फिल्म ‘अस्सी’ की कहानी झकझोर देने वाली है। यह समाज की एक घिनौनी सोच को सामने रखती है। फिल्म एक रेप पीड़िता के संघर्ष को दिखाती है, कानूनी प्रक्रिया में रेप केस के फैसलों में क्यों देरी होती है? इन बातों को निर्देशक अनुभप सिन्हा ने बहुत ही संवेदनशील तरीके से दिखाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
फिल्म 'अस्सी'
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
तापसी और कुश्रुति के अभिनय को सराहा गया
फिल्म चाहे बॉक्स ऑफिस पर बहुत ज्यादा कलेक्शन ना कर रही हो लेकिन इसके कलाकारों के अभिनय की तारीफ हो रही है। फिल्म ‘अस्सी’ में कनी कुश्रुति, जीशान अय्यूब, तापसी पन्नू, कुमुद मिश्रा और रेवती जैसे कलाकार नजर आए हैं। तापसी फिल्म में रेप पीड़िता की वकील बनी हैं। वहीं रेप पीड़िता के रोल में कनी कुश्रुति दिखीं। दोनों ने अपने किरदार को बखूबी निभाया है।
विज्ञापन
5 of 5
फिल्म 'अस्सी'
- फोटो : यूट्यूब ग्रैब
‘ओ रोमियो’ और ‘दो दीवाने सहर में’ से है ‘अस्सी’ की टक्कर
फिल्म ‘अस्सी’ का बॉक्स ऑफिस पर मुकाबला ‘ओ रोमियो’ और ‘दो दीवाने सहर में’ जैसी फिल्मों से है। शाहिद कपूर की फिल्म ‘ओ रोमियो’ ने 11वें दिन 1.08 करोड़ रुपये कमाए हैं। वहीं ‘दो दीवाने सहर में’ ने रिलीज के चौथे दिन यानी सोमवार को 44 लाख रुपये कमाए हैं। देखा जाए तो ‘ओ रोमियो’ का मुकाबला सिनेमाघरों में ‘अस्सी’ नहीं कर पा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।