सब्सक्राइब करें

क्या ‘अस्सी’ और ‘दो दीवाने सहर में’ में को मिला वीकएंड का फायदा, 50 करोड़ के पार हुई ‘ओ रोमियो’

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Sun, 22 Feb 2026 08:18 AM IST
सार

Box Office Report: बीते शुक्रवार बॉक्स ऑफिस पर दो नई फिल्में रिलीज हुईं, जिनमें ‘अस्सी’ और ‘दो दीवाने सहर में’ शामिल हैं। जानिए इन दोनों ही फिल्मों का कलेक्शन कैसा रहा...
 

विज्ञापन
box office collection assi do deewane seher mein o romeo tu yaa main total earnings
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला

इन दिनों सिनेमाघरों में लगातार कई फिल्में आती जा रही हैं, जिनमें हाल ही में शुक्रवार को दो और नई फिल्में जुड़ गईं, जिनमें ‘अस्सी’ और ‘दो दीवाने सहर में’ शामिल हैं। इन दोनों फिल्मों के अलावा पहले ही सिनेमाघरों में 'ओ रोमियो' और 'तू या मैं' भी लगी हुई है। जानिए इन सभी फिल्मों का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कैसा रहा? 

Trending Videos
box office collection assi do deewane seher mein o romeo tu yaa main total earnings
फिल्म 'अस्सी' - फोटो : X

फिल्म 'अस्सी'
अनुभव सिन्हा के निर्देशन में बनी कोर्टरूम ड्रामा फिल्म 'अस्सी' 20 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। तापसी पन्नू की इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 1 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। वहीं शनिवार को दूसरे दिन फिल्म ने 1.60 करोड़ रुपये की कमाई की है। कुल मिलाकर 'अस्सी' ने बॉक्स ऑफिस पर अब तक 2.60 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
box office collection assi do deewane seher mein o romeo tu yaa main total earnings
फिल्म 'दो दीवाने सहर में' - फोटो : X

फिल्म 'दो दीवाने सहर में'
अभिरुचि चंद द्वारा लिखित और रवि उदयवार द्वारा निर्देशित फिल्म 'दो दीवाने सहर में' एक रोमांटिक फिल्म है। मृणाल ठाकुर और सिद्धांत चतुर्वेदी स्टारर लव स्टोरी ‘दो दीवाने सहर में’ ने पहले दिन 1.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। वहीं इस फिल्म ने दूसरे दिन 1.60 करोड़ रुपये की कमाई की है। कुल मिलाकर 'दो दीवाने सहर में' ने बॉक्स ऑफिस पर अब तक 2.85 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है।

box office collection assi do deewane seher mein o romeo tu yaa main total earnings
ओ रोमियो - फोटो : इंस्टाग्राम-@shahidkapoor

फिल्म 'ओ रोमियो'
विशाल भारद्वाज द्वारा निर्देशित फिल्म 'ओ रोमियो' 13 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी स्टारर इस फिल्म ने शुक्रवार को 2.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। वहीं इस रोमांटिक एक्शन ड्रामा फिल्म ने शनिवार को 3.35 करोड़ रुपये की कमाई की है। कुल मिलाकर ‘ओ रोमियो’ ने बॉक्स ऑफिस पर अभी तक 52.60 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है।

विज्ञापन
box office collection assi do deewane seher mein o romeo tu yaa main total earnings
फिल्म 'तू या मैं' - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म 'तू या मैं'
शनाया कपूर और आदर्श गौरव की ‘तू या मैं’ पहले दिन से ही बॉक्स ऑफिस संघर्ष करती नजर आई। यही वजह है कि इस फिल्म का कलेक्शन कुछ खास नहीं रहा। 9वें दिन इस फिल्म ने सिर्फ 38 लाख रुपए की कमाई की। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अभी तक कुल मिलाकर 5.93 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है।

यह भी पढ़ें: सलीम खान को लीलावती अस्पताल देखने पहुंचीं मलाइका अरोड़ा, बेटे अरहान भी दिखे साथ

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed