{"_id":"699917d35f12d3287e050527","slug":"box-office-collection-assi-do-deewane-seher-mein-o-romeo-and-tu-yaa-main-collection-on-friday-2026-02-21","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Box Office Collection: ‘अस्सी’ या ‘दो दीवाने सहर में’ पहले दिन कौन किस पर पड़ा भारी; ‘ओ रोमियो’ का हुआ ये हाल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Box Office Collection: ‘अस्सी’ या ‘दो दीवाने सहर में’ पहले दिन कौन किस पर पड़ा भारी; ‘ओ रोमियो’ का हुआ ये हाल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: आराध्य त्रिपाठी
Updated Sat, 21 Feb 2026 07:58 AM IST
सार
Box Office Report: इस शुक्रवार बॉक्स ऑफिस पर ‘अस्सी’ और ‘दो दीवाने सहर में’ जैसी दो बड़ी फिल्में रिलीज हुईं। जानते हैं इन दोनों ही फिल्मों का कैसा रहा पहला दिन…
विज्ञापन
1 of 5
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
सिनेमाघरों में इन दिनों अलग-अलग जॉनर की फिल्में लगी हुई हैं। एक ओर जहां ‘अस्सी’ जैसी समाज के मुद्दे पर आधारित एक कोर्टरूम ड्रामा है। वहीं दूसरी ओर ‘दो दीवाने सहर में’ जैसी एक रोमांटिक लव स्टोरी है। इससे पहले ‘ओ रोमियो’ जैसी एक्शन लव स्टोरी और ‘मैं या तू’ जैसी सर्वाइवल थ्रिलर भी दर्शकों के लिए उपलब्ध हैं। अब जानते हैं कि ‘अस्सी’ और ‘दो दीवाने सहर में’ का कैसा बीता पहला दिन? दर्शकों को पसंद आईं या नहीं ये दोनों फिल्में।
2 of 5
अस्सी
- फोटो : यूट्यूब ग्रैब
अस्सी
अनुभव सिन्हा द्वारा निर्देशित इस फिल्म को क्रिटिक्स से काफी अच्छी प्रतिक्रिया मिली है। लेकिन बावजूद इसके फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपने पहले दिन सिर्फ 1 करोड़ रुपए की कमाई कर पाई है। ऐसे में कहीं न कहीं ये सोचने की बात है कि अच्छे कंटेंट वाली फिल्में तारीफ और अच्छे रिव्यू के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर सफल क्यों नहीं हो पाती। अब देखना ये है कि वीकेंड पर फिल्म की कमाई में उछाल आती है या नहीं।
3 of 5
दो दीवाने सहर में
- फोटो : इंस्टाग्राम@mrunalthakur
दो दीवाने सहर में
मृणाल ठाकुर और सिद्धांत चतुर्वेदी स्टारर लव स्टोरी ‘दो दीवाने सहर में’ की शुरुआत भी बॉक्स ऑफिस पर धीमी ही रही। सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने अपने पहले दिन सिर्फ 1.25 करोड़ रुपए की ही कमाई की। हालांकि, फिल्म ‘अस्सी’ से आगे रही। लेकिन ‘दो दीवाने सहर में’ को भी क्रिटिक्स से मिली-जुली प्रतिक्रिया हासिल हुई है। देखना है कि फिल्म वीकेंड पर किस तरह की कमाई कर पाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
ओ रोमियो
- फोटो : इंस्टाग्राम-@shahidkapoor
ओ रोमियो
शाहिद कपूर की ‘ओ रोमियो’ बॉक्स ऑफिस पर कछुए की रफ्तार से आगे बढ़ रही है। फिल्म एक हफ्ते बाद भी 50 करोड़ के आंकड़े को पार नहीं कर पाई है। अब आठवें दिन अपने दूसरे शुक्रवार को ‘ओ रोमियो’ ने 2.25 करोड़ रुपए की कमाई की है। हालांकि, ये आंकड़े दोनों हालिया रिलीज फिल्मों से अधिक हैं। इस तरह से 8 दिनों में फिल्म की कुल कमाई अब 49.35 करोड़ रुपए तक पहुंच गई है।
विज्ञापन
5 of 5
फिल्म 'तू या मैं'
- फोटो : X
तू या मैं
शनाया कपूर और आदर्श गौरव की ‘तू या मैं’ बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन से ही संघर्ष करती रही। यही कारण रहा कि फिल्म आठ दिनों में कोई कमाल नहीं दिखा पाई। अब आठवें दिन अपने दूसरे शुक्रवार को फिल्म ने सिर्फ 20 लाख रुपए की कमाई की। इस करह से आठ दिनों में फिल्म का कुल कलेक्शन सिर्फ 4.65 करोड़ रुपए ही हो पाया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।