शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की फिल्म 'ओ रोमियो' 13 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। जानें आज इस रोमांटिक एक्शन ड्रामा फिल्म ने आठवें दिन कितने का कारोबार किया है।
50 करोड़ के करीब पहुंची 'ओ रोमियो', जानें शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की फिल्म का आठवें दिन का कलेक्शन
O Romeo Collection Day 8: ‘ओ रोमियो’ की रिलीज को आज पूरे आठ दिन हो चुके हैं। हालांकि, स्लो ओपनिंग के बावजूद ‘ओ रोमियो’ ने वीकडेज में कमाल का कलेक्शन किया है। जानें आज आठवें दिन फिल्म ने कितने की कमाई की है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हफ्ते भर दमदार रही 'ओ रोमियो'
- पहले दिन फिल्म ने 8.5 करोड़ रुपये से शुरुआत की। इंडिया-पाकिस्तान क्रिकेट मैच की वजह से फिल्म की शुरुआत थोड़ी धीमी जरूर रही।
- दूसरे दिन फिल्म ने वीकएंड पर अच्छी कमाई की। फिल्म ने शनिवार को 12.65 करोड़ रुपये की कलेक्शन किया।
- रविवार होने के बावजूद भी तीसरे दिन फिल्म ने सिर्फ 9 करोड़ रुपये का ही कलेक्शन किया।
- चौथे दिन फिल्म ने 4.85 करोड़ रुपये और पांचवें दिन 5.35 करोड़ रुपये की कमाई की।
- छठे दिन फिल्म ने 3.65 करोड़ रुपये और सातवें दिन 3.1 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।
- 'ओ रोमियो' ने पहले हफ्ते बॉक्स ऑफिस पर कुल मिलाकर 47.1 करोड़ रुपये का कारोबार किया है।
'ओ रोमियो' का आठवें दिन का कलेक्शन
विशाल भारद्वाज निर्देशित फिल्म 'ओ रोमियो' ने आज शुक्रवार को आठवें दिन 2.25 करोड़ रुपये की कमाई की है। शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की इस फिल्म ने अभी तक बॉक्स ऑफिस पर कुल 49.35 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है।
'ओ रोमियो' की कहानी
'ओ रोमियो' फिल्म हसीन उस्तारा की कहानी है, जिसका किरदार शाहिद कपूर ने निभाया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह गैंगस्टर हुसैन उस्तारा के जीवन पर आधारित है। शाहिद कपूर एक हत्यारे के रूप में नजर आते हैं, जिसे अफशा से प्यार हो जाता है, जिसका किरदार तृप्ति डिमरी ने निभाया है। फिल्म में दर्शकों को भरपूर एक्शन और रोमांस का तड़का देखने को मिल रहा है।
'ओ रोमियो' की कास्ट
'ओ रोमियो' एक रोमांटिक एक्शन थ्रिलर फिल्म है। जिसे विशाल भारद्वाज ने लिखा और निर्देशित किया है। इसका निर्माण साजिद नाडियाडवाला ने नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट के बैनर तले किया है। इस फिल्म में शाहिद कपूर, तृप्ति डिमरी और अविनाश तिवारी ने अहम भूमिका निभाई है। नाना पाटेकर, तमन्ना भाटिया, दिशा पाटनी और फरीदा जलाल जैसे कलाकार सहायक भूमिका में नजर आए, जबकि विक्रांत मैसी एक विशेष भूमिका में हैं।