देश के पूर्व प्रधानमंत्री और दिग्गज राजनेता अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि 16 अगस्त को होती है। आज उनकी दूसरी पुण्यतिथि है। इस मौके पर देशभर के बड़े राजनेताओं और फिल्मी सितारों उन्हें सोशल मीडिया के पर याद किया है। साथ ही श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं। हिंदी सिनेमा की दिग्गज गायिका लता मंगेशकर और अभिनेत्री कंगना रनौत ने भी सोशल मीडिया पर अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि अर्पित की है।
लता मंगेशकर और कंगना रनौत ने अटल बिहारी वाजपेयी को किया याद, पूर्व प्रधानमंत्री को ऐसे दी श्रद्धांजलि
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लता मंगेशकर और कंगना रनौत सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। लता मंगेशकर ने ट्विटर पर एक वीडियो साझा किया है। यह वीडियो 'अंतर्नाद' गाने का है। इस वीडियो को साझा करते हुए सुरों की मल्लिका ने अपने ट्वीट में लिखा, 'मेरे पिता समान, श्रद्धेय पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की आज पुण्यतिथि है। मैं उनकी याद में विनम्र अभिवादन करती हूं'।
मेरे पिता समान,श्रद्धेय पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न अटल बिहारी वाजपेयीजी की आज पुण्यतिथि है. मैं उनकी याद को विनम्र अभिवादन करती हूँ.https://t.co/EaKCo4nCzS
वहीं अभिनेत्री कंगना रनौत ने भी ट्विटर पर अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धजंलि दी है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ट्वीट को रीट्वीट करते हुए लिखा, 'अटल जी हिमाचल से अति स्नेह करते थे। वो मनाली में रहते थे। अगर वो जिंदा होते तो मेरे पड़ोसी होते और शायद उनसे मिलने का कोई रास्ता निकलता, अटल जी को उनकी पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि।'
अटल जी हिमांचल से अति स्नेह करते थे । वो मनाली में रहते थे। अगर वो ज़िंदा होते तो मेरे पड़ोसी होते और शायद उनसे मिलने का कोई रास्ता निकलता, अटल जी को उनकी पुण्य तीथी पे विनम्र श्रधांजलि 🙏 https://t.co/YXsgsyuvTQ
अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धजंलि देते हुए लता मंगेशकर और कंगना रनौत का यह ट्वीट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आपको बता दें कि साल 2018 में एक लंबी बीमारी से जूझने के बाद अटल जी ने दिल्ली के एम्स अस्पताल में अपनी आखिरी सांस ली थी। 93 वर्ष की उम्र में उनका निधन हुआ था। अटल बिहारी वाजपेयी ने प्रधानमंत्री के रूप में तीन बार देश का नेतृत्व किया।
अटल बिहारी वाजपेयी पहली बार साल 1996 में 16 मई से एक जून तक, 19 मार्च 1998 से 26 अप्रैल 1999 तक और फिर 13 अक्तूबर 1999 से 22 मई 2004 तक देश के प्रधानमंत्री रहे हैं। एक बार अटल बिहारी वाजपेयी पर विरोधी पार्टियों ने आरोप लगाया था कि उनको सत्ता का लोभ है। इस आरोप का अटल जी ने लोकसभा में बेबाकी से जवाब दिया जिसकी चर्चा आज भी होती है।
पढ़ें: देर से स्वतंत्रता दिवस की बधाई देना जावेद अख्तर को पड़ा भारी, सोशल मीडिया पर हुए ट्रोल