मशहूर गीतकार और लेखक जावेद अख्तर अक्सर सोशल मीडिया पर फैंस के लिए पोस्ट साझा करते रहते हैं। बहुत बार उन्हें अपने पोस्ट की वजह से सोशल मीडिया पर ट्रोल होना पड़ जाता है, हालांकि वह ट्रोलर्स को अक्सर करारा जबाव भी देते रहते हैं। एक बार फिर से जावेद अख्तर सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हो रहे हैं। उन्हें स्वतंत्रता दिवस की देर से फैंस को शुभकामनाएं देने पर ट्रोल किया जा रहा है।
देर से स्वतंत्रता दिवस की बधाई देना जावेद अख्तर को पड़ा भारी, सोशल मीडिया पर हुए ट्रोल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल जानेद अख्तर ने 15 अगस्त को देर रात 11 बजे के बाद फैंस को ट्विटर पर स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा था, 'मेरे सभी भारतीय भाइयों और बहनों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं।' इस ट्वीट को जावेद अख्तर ने 11 बजकर तीन मिनट पर किया। देर रात स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देना कई सोशल मीडिया यूजर्स को पसंद नहीं आया और उन्होंने उनको ट्रोल कर दिया।
Avery happy Independence Day to all my Indian sisters and brothers . Long live our independence !!!
Subba Rao नाम के एक सोशल मीडिया यूजर ने उन्हें ट्रोल करते हुए लिखा, 'चलो रात को 11 बजे तो आपको यह लिखना याद आया।' IndicWing नाम के यूजर ने लिखा, 'इनके देश का स्वतंत्रता दिवस कल था। मुझे लगता है कि यह दो दिन से हैंगओवर में थे और अभी उठे हैं। तभी तो अब जाकर ट्वीट किया है।'
Avery happy Independence Day to all my Indian sisters and brothers . Long live our independence !!! His country's independence day is yesterday!!!! I think he was in hangover for 2 days and now got up and tweeted this!!!
Ravi @mancha नाम के यूजर ने लिखा, 'भाई साहब की अब सुबह हुई है।' Atul Maurya ने जावेद अख्तर के ट्वीट पर कमेंट करते हुए लिखाते हैं, 'आपका साबून स्लो है क्या ?' इनके अलावा और भी कई सोशल मीडिया यूजर ने जावेद अख्तर को स्वतंत्रता दिवस की देर से शुभकामनाएं देने पर उन्हें जमकर ट्रोल किया है।
Bhai saab ki ab Subha hui Aapka sabun Slow hain Kya?? Avery happy Independence Day to all my Indian sisters and brothers . Long live our independence !!!
आपको बता दें कि इससे पहले जावेद अख्तर सोशल मीडिया पर रक्षाबंधन की तस्वीर साझा करने की वजह से चर्चा में थे। रक्षाबंधन के मौके पर जावेद अख्तर ने अपने बेटे फरहान अख्तर और बेटी जोया अख्तर की तस्वीर साझा की। इस तस्वीर में जोया फरहान को राखी बांधती हुई नजर आ रही थीं। तस्वीर के साथ जावेद ने लिखा, 'फरहान, जोया और राखी।'
Farhan , Zoya and a Rakhi pic.twitter.com/HQmX828SkQ