फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जब जगजीत ने बयां किया अटल बिहारी वाजपेयी का दर्द तो शाहरुख की आंखें भी भर आईं

Thu, 16 Aug 2018 04:14 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 16 Aug 2018 04:14 PM IST
विज्ञापन
Atal Bihari Vajpayee poem Filmed on Shahrukh Khan
भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है। एम्स में भर्ती वाजपेयी बुधवार से जीवन रक्षक प्रणाली पर हैं। भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता और भारत की मशहूर शख्सियत अटल बिहारी वाजपेयी की उम्र 93 साल है। एक राजनेता के अलावा वाजपेयी एक जाने-माने साहित्यकार और पत्रकार भी रह चुके हैं। उनकी ढेरों रचनाएं आज भी कई साहित्य प्रेमियों के दिलों को छुती हैं। 
Atal Bihari Vajpayee poem Filmed on Shahrukh Khan
अटल बिहारी वाजपेयी की कुछ कविताओं को तो हिंदी सिनेमा में भी फिल्माया गया है। उन्हीं में से एक उनकी मशहूर कविता 'क्या खोया क्या पाया जग में' है। वाजपेयी जी इस कविता से हर कोई वाकिफ है। उनकी इस कविता को साल 1999 में एक्टर शाहरुख खान पर फिल्माया गया है। 'क्या खोया क्या पाया जग में' कविता को मशहूर गायक जगजीत सिंह ने अपनी खूबसूरत आवाज में गाया है। 
Atal Bihari Vajpayee poem Filmed on Shahrukh Khan
बात करें 'क्या खोया क्या पाया जग में' कविता के वीडियो की तो जिंदगी के कई पहलुओं को समझाती इस कविता के वीडियो की शुरुआत में ही वाजपेयी को दिखाया गया है। इसके बाद वीडियो में कई जगह शाहरुख खान और अटल बिहारी वाजपेयी की कई तस्वीरें देखने को मिलती है। वाजपेयी जी की इस कविता के वीडियो को सारेगामा गजल ने अपने यूट्यूब चैनल पर शेयर किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Atal Bihari Vajpayee poem Filmed on Shahrukh Khan
इस एलबम का नाम 'संवेदना' है।  अटल बिहारी वाजपेयी ने अपने साहित्यिक जीवन में 'क्या खोया क्या पाया जग में' कविता के अलावा 'मौत से ठन गई', 'मैं न चुप हूं न गाता हूं' और 'राह कौन सी जाऊं मैं' जैसे कई शानदार कविताएं लिखी हैं। माना जाता है कि वाजपेयी भारत के ऐसे प्रधानमंत्री थे जिनका विपक्षी पार्टियां भी काफी सम्मान करती थीं। 
विज्ञापन
Atal Bihari Vajpayee poem Filmed on Shahrukh Khan
बात करें उनकी तबियत की तो एम्स ने कल रात एक बयान में कहा, ‘दुर्भाग्यवश, उनकी हालत बिगड़ गई है। उनकी हालत गंभीर है और उन्हें जीवन रक्षक प्रणाली पर रखा गया है।’मधुमेह से ग्रस्त वाजपेयी की एक ही किडनी काम करती है। 2009 में उन्हें आघात आया था, जिसके बाद उन्हें लोगों को जानने-पहचानने की समस्याएं होने लगीं। बाद में उन्हें डिमेशिया यानी भूलने की बीमारी भी हो गई। अब वह किसी को पहचान नहीं पाते हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed