{"_id":"5b7597fb42c79214f74956b9","slug":"atal-bihari-vajpayee-won-screen-award-in-bollywood","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'स्क्रीन अवॉर्ड' से नवाजे गए थे अटल जी, कविताओं पर बनीं एलबम हुई थी हिट","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'स्क्रीन अवॉर्ड' से नवाजे गए थे अटल जी, कविताओं पर बनीं एलबम हुई थी हिट
Thu, 16 Aug 2018 09:55 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 16 Aug 2018 09:55 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Bollywood
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने आज 16 अगस्त को दिल्ली के एम्स अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनकी मृत्यु से पूरा देश ठहर सा गया है। लेकिन आपको बता दें कि अटल जी देश की एक बड़ी शख्सियत ही नहीं बल्कि उनकी साहित्य में भी बड़ी रूचि थी..ऐसे में उन्हें उनकी कविताओं के चलते अवार्ड भी मिला... तो आइए जानते हैं उनके इस सफर के बारे में..
2 of 5
atal bihari
- फोटो : अमर उजाला
साहित्य में खास रूचि होने के चलते वह कविताएं भी लिखा करते थे और उनकी लिखी कविताओं को बॉलीवुड के कई सिंगर्स ने अपनी आवाज दी। उनके पीएम बनने के बाद उनकी कई कविताओं पर म्यूजिक एलबम लॉन्च की गईं जिन्हें लता मंगेशकर, जगजीत सिंह, हरिहरन, पद्मजा जग और शंकर महादेवन ने अपने सुरों से सजाया।
3 of 5
Bollywood
बात करें अटल जी की कविता की तो एलबम 'नई दिशा' में गजल गायक जगजीत सिंह ने उन्हें पेश किया था, जिसके लिए इस एलबम को बेस्ट नॉन फिल्म लिरिक्स कैटेगरी में स्क्रीन अवार्ड हासिल हुआ था। लेकिन अटल जी इस अवार्ड फंक्शन में बिजी होने के चलते इसका हिस्सा नहीं बन पाए थे। ऐसे में उनके आवास जाकर इस अवार्ड से उन्हें नवाजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Bollywood
एक बार फिर जगजीत सिंह ने साल 2002 में अटल जी की कविताओं को अपनी आवाज दी। एलबम 'संवदेना' में अटल जी के शब्दों को लिया गया था जिसे डायरेक्टर यश चोपड़ा ने निर्देशित किया था। इस एलबम में अमिताभ और शाहरुख खान को भी देखा गया था। जगजीत ने अटल जी की तकरीबन 8 कविताओं को अपनी आवाज दी है।
विज्ञापन
5 of 5
Bollywood
'भारत रत्न' और पार्श्व गायिका लता मंगेशकर ने भी अटल जी की कविता 'मेरी इक्यावन रचनाएं' को आवाज दी। इसमें क्या खोया क्या पाया भी थीं। बता दें कि इससे पहले जगजीत सिंह इसे एलबम 'संवेदना' में अपनी आवाज दे चुके थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।