फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Athiya Shetty: बहुत ही क्यूट है अथिया शेट्टी और केएल राहुल की लव स्टोरी, ऐसे हुई थी दोनों की पहली मुलाकात

Sat, 05 Nov 2022 07:59 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Sat, 05 Nov 2022 07:59 AM IST
विज्ञापन
athiya shetty birthday know about actress love story with kl rahul
अथिया शेट्टी, केएल राहुल - फोटो : insta

सिनेमा और क्रिकेट का पुराना रिश्ता है। बॉलीवुड की तमाम हसीनाएं क्रिकेटरों को दिल दे चुकी हैं। अथिया शेट्टी ने ज्यादा फिल्मों में तो काम नहीं किया है, लेकिन वह अपनी निजी जिंदगी को लेकर काफी चर्चा में रहती हैं। अथिया शेट्टी और केएल राहुल की लव स्टोरी काफी चर्चा में रहती है। अभिनेत्री इस वजह से लाइमलाइट में नजर आती हैं। बीते कुछ दिनों पहले दोनों की शादी को लेकर भी चर्चाएं हुई थीं। अथिया शेट्टी कल यानि 5 नवंबर को अपना जन्मदिन मना रही हैं। तो चलिए इस मौके पर आपको उनसे जुड़ी कुछ बातें बताते हैं- 

athiya shetty birthday know about actress love story with kl rahul
केएल राहुल और अथिया शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्मी करियर की बात करें तो अथिया शेट्टी ने आठ साल में केवल पांच फिल्मों में काम किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरूआत साल 2015 में रिलीज हुई फिल्म 'हीरो' से की थी, जिनमें अभिनेत्री सूरज पंचोली के साथ नजर आई थीं। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी फ्लॉप हुई थी। इसके बाद अभिनेत्री अनिल कपूर और अर्जुन कपूर की फिल्म 'मुबारकां' में नजर आई थीं। ये फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास नहीं चली। इसके बाद अथिया 'नवाबजादे', 'मोतीचूर चकनाचूर' और 'तड़प' जैसी फिल्मों में नजर आईं, लेकिन ये सभी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुईं।

इसे भी पढ़ें- YRF Talent:  हिंदी सिनेमा के सबसे बड़े ब्रांड ने छोड़ा यशराज फिल्म्स का हाथ, जानिए कैसे बिगड़े दोनों के रिश्ते

athiya shetty birthday know about actress love story with kl rahul
के एल राहुल और अथिया शेट्टी - फोटो : Instagram

अथिया और केएल राहुल की लव स्टोरी की बात करें तो मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार दोनों की मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी। हालांकि, तब इस बारे में कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं थी। फिर दोनों ने जब सोशल मीडिया पर एक दूसरे को बर्थडे विश करना शुरू किया, तब उनके रिलेशनशिप में होने के कयास लगाए जाने लगे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
athiya shetty birthday know about actress love story with kl rahul
केएल राहुल, अथिया शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं अथिया के पिता सुनील शेट्टी से भी जब दोनों के रिश्ते के बारे में पूछा गया तो उन्होंने ने भी इस बारे में कोई जवाब नहीं दिया था। इसके बाद साल 2021 में जब केएल राहुल इंग्लैंड टेस्ट सीरीज खेलने के लिए रवाना हुए, तो अथिया भी उनके साथ गई थीं। हालांकि दोनों ने इस बात पर कुछ भी नहीं कहा, लेकिन सोशल मीडिया पर दोनों की वायरल तस्वीरों ने बेहद बज क्रिएट कर दिया था। 

विज्ञापन
athiya shetty birthday know about actress love story with kl rahul
अथिया शेट्टी, केएल राहुल - फोटो : सोशल मीडिया

साल 2021 में अथिया के जन्मदिन के मौके पर केएल राहुल ने अपने रिश्ते को ऑफिशियल कर दिया। उन्होंने इंस्टाग्राम पर अथिया की फोटो शेयर करते हुए बेहद रोमांटिक कैप्शन लिखा। फोटो में दोनों के बीच बेहद प्यार देखने को मिला। अथिया के भाई अहान शेट्टी की फिल्म ‘तड़प’ की स्क्रीनिंग पर इस कपल को साथ में देखा गया था, जहां दोनों ने कपल की तरह पोज दिया। यह पहली बार था जब इन लवबर्ड्स को जोड़े के रूप में किसी कार्यक्रम में हिस्सा लिया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed