बॉलीवुड के अन्ना सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। अथिया अपनी निजी जिंदगी से जुड़ी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करती हैं जो फैंस को काफी पसंद आती हैं। अथिया अपनी फिल्मों से ज्यादा क्रिकेटर केएल राहुल (KL Rahul) के साथ अपने रिश्ते को लेकर चर्चा में रहती हैं। हालांकि दोनों ने अपने रिश्ते को लेकर आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की है लेकिन कई बार दोनों को साथ में देखा गया है। अथिया और राहुल सोशल मीडिया पर भी कई बार साथ में तस्वीरें साझा कर चुके हैं। अब एक बार फिर दोनों जबरदस्त सुर्खियों में आ गए हैं।
लव बर्ड्स: केएल राहुल और अथिया शेट्टी की तस्वीर देख अफवाहों का बाजार फिर गर्म, इस वजह से दिखे साथ
बता दें दोनों ने चश्मों और सनग्लासेस की एक कंपनी के लिए फोटोशूट करवाया है। अथिया शेट्टी ने इसकी जानकारी और तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की हैं। तस्वीर में आप देख सकते हैं कि केएल राहुल ब्लैक ब्लेजर और व्हाइट हाईनेक पहने नजर आ रहे हैं। वहीं अथिया ने डार्क ब्लू और पर्पल कलर की ड्रेस पहनी है।
The #NewMe is more grateful, easy going and mindful!
Proud to present NUMI Paris with @klrahul11 . Get your #NewMe @NUMIParis.
On every purchase of NUMIS, support will be extended to L V Prasad Eye Institute. Buy your pair now : https://t.co/iM415NdhIK pic.twitter.com/2l6JDeDhXG
केएल राहुल ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अथिया के साथ तस्वीरें साझा की हैं। बता दें कि भारतीय क्रिकेट टीम इस समय न्यूजीलैंड के साथ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप खेलने के लिए इंग्लैंड में है। बीते दिनों अथिया ने एक तस्वीर साझा की थी जिसे देखकर फैंस ने अंदाजा लगा लिया था कि वो भी इंग्लैंड में ही हैं। ऐसे में एक बार फिर दोनों की तस्वीर अफवाहों का बाजार गर्म कर रही है।
गौरतलब है कि बॉलीवुड और क्रिकेट जगत की कई हस्तियां हैं जिनका रिश्ता दोस्ती से होते हुए शादी तक जा पहुंचा। हाल फिलहाल की जोड़ियों की बात करें तो अनुष्का-विराट, हार्दिक-नताशा, युवराज-हेजल जैसे अन्य कपल हैं जिन्होंने अपने रिश्ते को एक नया नाम दिया। अब लग रहा है कि इस लिस्ट में क्रिकेटर के एल राहुल और अभिनेत्री अथिया शेट्टी का नाम भी जुड़ने वाला है। हालांकि, दोनों ने अभी तक अपने रिश्ते को लेकर बात नहीं की है।
बता दें कि राहुल और अथिया दोनों जब भी साथ दिखे हमेशा सुर्खियों में रहे हैं। केएल राहुल और अथिया के बीच अफेयर की खबरें लंबे समय से आती रही हैं। वहीं अथिया के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह काफी समय से किसी फिल्म में नजर नहीं आईं हैं। आथिया आखिरी बार नवाजुद्दीन सिद्दिकी के साथ फिल्म 'मोतीचूर चकनाचूर' में नजर आईं थीं।