सब्सक्राइब करें

Hera Pheri 3: पिता की फिल्म 'हेरा फेरी 3' देखने के लिए उत्साहित हैं अथिया, बोलीं- दर्शकों को मिलेगी ट्रीट

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Tue, 17 Oct 2023 10:31 AM IST
विज्ञापन
Athiya Shetty is excited for dad Suniel Shetty comic movie Hera Pheri 3 starrer Akshay Kumar Paresh Rawal
अथिया शेट्टी और सुनील शेट्टी

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता सुनील शेट्टी के नाम कई बॉक्स ऑफिस हिट फिल्में हैं। उनके दशकों लंबे करियर में ऐसी कई फिल्में हैं, जो सिनेप्रेमियों के दिल और दिमाग पर अपनी छाप छोड़ने में कामयाब रही हैं। इन्हीं में से एक है हेरा फेरी फ्रेंचाइजी है। जब से अभिनेता की फिल्म 'हेरा-फेरी 3' की घोषणा हुई है। तब से दर्शक इसे लेकर काफी ज्यादा एक्साइटेड हो गए है। अब अभिनेता की बेटी ने फिल्म को लेकर अपनी उत्सुकता जाहिर की है। तो चलिए जानते हैं कि अथिया ने क्या कहा है।

Trending Videos
Athiya Shetty is excited for dad Suniel Shetty comic movie Hera Pheri 3 starrer Akshay Kumar Paresh Rawal
सुनील शेट्टी - फोटो : social media

'हेरा फेरी' और 'फिर हेरा फेरी' देखकर खूब हंसने वाले सभी लोगों की तरह अभिनेत्री अथिया शेट्टी भी हेरा फेरी 3 की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रही हैं । दूसरा उनके उत्साह का कारण यह भी है कि उनके पिता फिल्म में मुख्य भूमिका में हैं। अथिया का कहना है कि उन्हें फिल्म की घोषणा के बाद से ही इसकी रिलीज का बेसब्री से इंतजार रहा है।

Madhuri-Sriram: 'राम' की मोहब्बत में बेहिसाब दीवानी थीं माधुरी, प्यार के लिए सात समंदर पार जा पहुंची 'मोहिनी'

विज्ञापन
विज्ञापन
Athiya Shetty is excited for dad Suniel Shetty comic movie Hera Pheri 3 starrer Akshay Kumar Paresh Rawal
सुनील शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया

हाल ही में, एक इंटरव्यू में अथिया ने अपनी उत्सुकता जाहिर करते हुए कहा, 'मुझे नहीं पता कि यह कब होगा, लेकिन जब यह होगा। मुझे यकीन है कि यह पहली ‘हेरा फेरी’ की तरह हंसी का एक बड़ा पैकेज होगा। यह रोमांचक फिल्म है और बाकी सभी की तरह मैं भी फिल्म देखने का बेसब्री से इंतजार कर रही हूं।'

Madhuri-Sriram: 'राम' की मोहब्बत में बेहिसाब दीवानी थीं माधुरी, प्यार के लिए सात समंदर पार जा पहुंची 'मोहिनी'

Athiya Shetty is excited for dad Suniel Shetty comic movie Hera Pheri 3 starrer Akshay Kumar Paresh Rawal
सुनील शेट्टी - फोटो : social media

अथिया शेट्टी ने अपने पिता के फैशन सेंस के बारे में बात करते हुए कहा, 'मुझे लगता है कि वह ऐसे व्यक्ति हैं, जिनकी मैंने स्टाइल और फैशन के मामले में हमेशा प्रशंसा की है। वह हमेशा ऐसे व्यक्ति रहे हैं, जिन्होंने कभी भी किसी भी ट्रेंड का पालन नहीं किया। उनका अपना एक स्टाइल और वह उसी को फॉलो करते थे।'

Madhuri-Sriram: 'राम' की मोहब्बत में बेहिसाब दीवानी थीं माधुरी, प्यार के लिए सात समंदर पार जा पहुंची 'मोहिनी'

विज्ञापन
Athiya Shetty is excited for dad Suniel Shetty comic movie Hera Pheri 3 starrer Akshay Kumar Paresh Rawal
हेरा फेरी 3 - फोटो : Social media

'हेरा फेरी 3' में अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल मुख्य भूमिका में होंगे। फिल्म की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। फैंस फिल्म को देखने को बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed