सब्सक्राइब करें

Karan Johar: 'रॉकी और रानी...' की रिलीज से पहले करण को हुआ था कार्डियक अरेस्ट का आभास, खुलासे से सभी हैरान

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Tue, 17 Oct 2023 10:18 AM IST
विज्ञापन
Karan Johar revealed he felt cardiac arrest during release of Ranveer Alia Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani
करण जौहर, रॉकी और रानी की प्रेम कहानी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

करण जौहर बतौर निर्देशक एक बार फिर खुद को साबित करते नजर आए हैं। इस वर्ष की शुरुआत में रिलीज हुई फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई। इसी के साथ सात वर्ष बाद करण जौहर एक बार फिर बतौर निर्देशक वापसी करते नजर आए। वहीं, अब करण ने रणबीर सिंह और आलिया भट्ट अभिनीत सुपरहिट फिल्म को लेकर बड़ा खुलासा किया है। करण ने कहा है कि वह इसकी रिलीज से पहले बेहद घबराए हुए थे। साथ ही करण ने अपने स्वास्थ्य को लेकर कुछ ऐसा कह दिया है, जिसे जानकर हर कोई दंग रह गया है। 

Trending Videos
Karan Johar revealed he felt cardiac arrest during release of Ranveer Alia Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani
करण जौहर - फोटो : सोशल मीडिया

करण जौहर ने बतौर निर्देशक वापसी को लेकर चुप्पी तोड़ी। साथ ही बताया कि वह फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' की रिलीज से पहले बेहद घबराए हुए थे। हालिया इंटरव्यू में करण ने कहा कि वह काफी तनाव में थे, और उन्हें लगा कि उन्हें कार्डियक अरेस्ट होने वाला है। उन्होंने आगे कहा कि तनाव से उनका मतलब शारीरिक रूप से था, जैसे उनका शरीर कांप रहा था। उन्होंने आगे कहा कि उन्हें लगा कि वह वास्तव में इस फिल्म के साथ मान्यता चाहते हैं, क्योंकि यह सात वर्ष का अंतराल और तीन वर्ष का कठिन समय था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Karan Johar revealed he felt cardiac arrest during release of Ranveer Alia Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani
आलिया भट्ट, करण जौहर, रणवीर सिंह - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो , मुंबई

करण जौहर ने साफ किया कि फिल्म रिलीज के वक्त बहुत सारी नकारात्मकता थी जिसने उन्हें व्यक्तिगत रूप से घेर लिया था। उन्होंने स्वीकार किया कि यह उनके या उनकी मां के लिए आसान नहीं था। हालांकि उन्हें लगा कि उस समय, सफलता से अधिक, वह मान्यता की तलाश में थे। उन्होंने आगे कहा कि फिल्म की सफलता के बाद उन्हें असीमित प्यार मिला है। फिल्म निर्माताओं से लेकर अभिनेताओं तक हर कोई उन्हें बुला रहा था और दर्शक हर जगह से उनके पास पहुंच रहे थे। 

Main Hoon Khalnayak: ट्रेंड हो गया इमरान हाशमी का टाइगर 3 अवतार, इन सितारों ने भी पहना खलनायक का खतरनाक चोला

Karan Johar revealed he felt cardiac arrest during release of Ranveer Alia Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani
करण जौहर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

करण जौहर ने कहा कि एक फिल्म निर्माता के तौर पर उन्होंने पहले कभी इतना सम्मान महसूस नहीं किया। उन्होंने स्वीकार किया कि उन्हें हमेशा यह महसूस होता था, गुस्सा नहीं, बल्कि यह एहसास कि यार, मुझे नहीं लगता कि वे मुझे उतनी गंभीरता से लेते हैं जितना उन्हें लेना चाहिए। हालांकि 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' के साथ यह सब बदल गया। करण ने आगे कहा कि सम्मानित फिल्म निर्माता भी उन्हें फोन कर रहे थे और कह रहे थे कि यह बहुत अच्छा है। 

Saira Banu: सायरा ने हेमा को खास अंदाज में किया बर्थडे विश, पुरानी तस्वीर शेयर कर बांधे तारीफों के पुल

विज्ञापन
Karan Johar revealed he felt cardiac arrest during release of Ranveer Alia Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani
करण जौहर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्म निर्माताओं ने करण से कहा कि ऐसी फिल्में और बनाओ। इसमें बेहतरीन मैसेज के साथ-साथ मनोरंजन भी था। मुख्य सितारों आलिया और रणवीर के अलावा 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में धर्मेंद्र, जया बच्चन, शबाना आजमी और अन्य सह-कलाकार थे। फिल्म का युवाओं और बूढ़ों ने भरपूर आनंद लिया और दर्शकों ने इसे खूब पसंद किया।

Kareena Kapoor: करीना कपूर ने बांधे भाभी आलिया की तारीफों के पुल, समानताएं गिना दे दिया बड़ा बयान

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed