सब्सक्राइब करें

Madhuri-Sriram: 'राम' की मोहब्बत में बेहिसाब दीवानी थीं माधुरी, प्यार के लिए सात समंदर पार जा पहुंची 'मोहिनी'

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Tue, 17 Oct 2023 10:00 AM IST
विज्ञापन
madhuri dixit dr shriram nene wedding anniversary know actress love story turned into successful marriage
माधुरी दीक्षित- श्रीराम नेने - फोटो : अमर उजाला

बॉलीवुड की चकाचौंध भरी दुनिया में हर पल रहने वाले कलाकारों को भी सादगी खूब भाती है। वह न केवल आम जनता की तरह जीवन बिताना पसंद करते हैं, बल्कि कई बार तो उन्हें ऐसे लोगों से इश्क हो जाता है जो इंडस्ट्री से मीलों दूर रहते हैं। कुछ ऐसा ही बावरा इश्क सबके दिलों में अपनी एक मुस्कुराहट से 'धक-धक' करने वाली अभिनेत्री माधुरी दीक्षित को भी हुआ था। जी हां, करोड़ों लोगों के दिलों की धड़कन रहीं माधुरी दीक्षित, डॉ. श्रीराम नेने की सादगी पर मर मिटी थीं। माधुरी के फैंस यह जानना चाहते थे कि बॉलीवुड की इस हसीना को सात-समंदर पार अमेरिका के एक डॉक्टर से आखिर कैसे प्यार हुआ। तो चलिए आज दोनों की शादी की सालगिरह पर आपको उनकी प्यार भरी कहानी बताते हैं... 

Trending Videos
madhuri dixit dr shriram nene wedding anniversary know actress love story turned into successful marriage
माधुरी दीक्षित, श्रीराम नेने - फोटो : Instagram
बॉलीवुड की 'धक-धक गर्ल' यानी माधुरी दीक्षित आज यानी 17 अक्तूबर को अपनी शादी की सालगिरह मना रही हैं। अपनी गजब की खूबसूरती और दमदार अदाकारी से लोगों को दीवाना बनाने वाली माधुरी ने आज से 24 साल पहले, 17 अक्टूबर साल 1999 में श्रीराम नेने के साथ शादी कर ली थी। दोनों की मुलाकात अचानक हुई थी। कपल की शादी को लेकर फैंस के मन में कईं तरह के सवाल भी उठ रहे थे। हर कोई यह जानना चाहता था कि दोनों की पहली मुलाकात कब और कहां हुई थी। आज आपको इस रिपोर्ट में माधुरी और श्रीराम की पहली मुलाकात से लेकर उनकी शादी तक की सारी कहानी के बारे में बताने वाले हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
madhuri dixit dr shriram nene wedding anniversary know actress love story turned into successful marriage
माधुरी दीक्षित-श्रीराम नेने - फोटो : सोशल मीडिया

बॉक्स ऑफिस पर 'मोहिनी' बनकर सबको अपना कायल बनाने वाली माधुरी की श्रीराम से पहली मुलाकात तब हुई, जब उनका करियर पीक पर था। मगर श्रीराम इस बात से अंजान थे कि माधुरी देश की टॉप एक्ट्रेस हैं। माधुरी के दीवाने देश ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी हैं। एक्ट्रेस ने अचानक श्रीराम नेने से शादी कर सबको चौंका दिया था। क्योंकि, 90 के दशक में माधुरी इंडस्ट्री पर राज करती थीं। वह जिस भी फिल्म में होती उसे पहले से ही हिट माना जाता था। मगर श्रीराम के प्यार में माधुरी इस कदर दीवानी हो गई थीं कि उन्होंने अपने करियर की भी परवाह नहीं की और कई साल तक सिल्वर स्क्रीन से दूर रहीं।

madhuri dixit dr shriram nene wedding anniversary know actress love story turned into successful marriage
माधुरी दीक्षित, श्रीराम नेने - फोटो : Insatagram- @drneneofficia
शादी के कुछ समय बाद एक इंटरव्यू के दौरान माधुरी ने श्रीराम से पहली मुलाकात के बारे में बताया था। दोनों पहली बार लॉस एंजेलिस में मिले थे। उस वक्त माधुरी के भाई की पार्टी में श्रीराम पहुंचे थे। दोनों एक दूसरे से बिल्कुल अलग थे। एक तरफ अपनी अदाओं से बॉलीवुड इंडस्ट्री पर राज करने वाली माधुरी तो दूसरी तरफ अमेरिका में रहने वाले डॉक्टर श्रीराम। पेशा और लाइफस्टाइल अलग होने के बावजूद भी दोनों के दिल एक दूसरे के करीब आने लगे। अभिनेत्री  की मानें तो वह श्रीराम नेने की सादगी पर मरमिटी थीं।
विज्ञापन
madhuri dixit dr shriram nene wedding anniversary know actress love story turned into successful marriage
श्रीराम नेने, माधुरी दीक्षित - फोटो : social media
पहली ही मुलाकात के बाद दोनों एक-दूसरे को पसंद करने लगे और यह सिलसिला बढ़ता गया। दोनों के बीच काफी गहरी दोस्ती हो गई। इसके बाद जब श्रीराम में माधुरी से पूछा था कि क्या वह उनके साथ पहाड़ों पर बाइक राइड पर चलेंगी तो माधुरी मना नहीं कर पाईं और फौरन हामी भर दी। धीरे-धीरे दोनों एक-दूजे के और करीब आने लगे और उनकी दोस्ती प्यार में बदल गई। कुछ समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद आखिरकार दोनों ने 17 अक्तूबर साल 1999 में शादी रचा ली।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed