सब्सक्राइब करें

Main Hoon Khalnayak: ट्रेंड हो गया इमरान हाशमी का टाइगर 3 अवतार, इन सितारों ने भी पहना खलनायक का खतरनाक चोला

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Tue, 17 Oct 2023 09:56 AM IST
विज्ञापन
Main Hoon Khalnayak Emraan Hashmi Tiger 3 look on trend these bollywood villians also received praise
मैं हूं खलनायक - फोटो : अमर उजाला

फिल्मों में जितना पावरफुल विलेन का किरदार होता है, उतना ही बड़ा और पावरफुल हीरो का किरदार हो जाता है। लेकिन जब हीरो विलेन बनकर फिल्मों में आए हैं तो कई बार वह फिल्म के हीरो पर भी भारी पड़े हैं। सलमान खान की फिल्म 'टाइगर 3' का ट्रेलर लांच हो चुका है। किसर बॉय के तौर पर बदनाम रहे अभिनेता इमरान हाशमी इस फिल्म में जबर्दस्त विलेन के किरदार में हैं। आइये जानते हैं, हिंदी सिनेमा के ऐसे हीरो के बारे में जो पर्दे पर विलेन बनकर भी छाए और जिन्होंने हीरो से ज्यादा वाहवाही बटोरी।

Trending Videos
Main Hoon Khalnayak Emraan Hashmi Tiger 3 look on trend these bollywood villians also received praise
संजय दत्त - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

संजय दत्त 
अभिनेता संजय दत्त ने सुभाष घई की फिल्म 'खलनायक' में ऐसे विलेन का किरदार निभाया कि दर्शकों की सहानुभूति लूट ले गए। 6 अगस्त 1993 को रिलीज हुई इस फिल्म में संजय दत्त का बिल्लू का ऐसा किरदार था जो फिल्म के हीरो जैकी श्रॉफ पर भरी पड़ा था।  इस फिल्म के अलावा संजय दत्त 'वास्तव', 'दाग- द फायर', 'कांट'', 'अग्निपथ', 'पानीपत', 'केजीएफ 2' और 'शमशेरा' जैसी फिल्मों में विलेन की भूमिका निभा कर खूब वाहवाही लूट चुके हैं।  ऋतिक रोशन की फिल्म 'अग्निपथ' में  कांचा चीना किरदार के किरदार में  वह ऋतिक रोशन पर भारी पड़े थे। वहीं, फिल्म 'शमशेरा' में दारोगा शुद्ध सिंह के किरदार में संजय दत्त ने रणबीर कपूर का रंग फीका कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Main Hoon Khalnayak Emraan Hashmi Tiger 3 look on trend these bollywood villians also received praise
सनी देओल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सनी देओल 
अभिनेता सनी देओल इन दिनों 'गदर 2' की जबरदस्त सफलता को लेकर सुर्खियों हैं।  सनी देओल भी फिल्मों में विलेन की भूमिका निभा चुके हैं।  पहली बार उन्होंने फिल्म 'अर्जुन पंडित' में विलेन की भूमिका निभाई थी जब प्यार में धोखा खाने के बाद गैंगस्टर बन जाते हैं। राहुल रवैल के निर्देशन में बनी यह फिल्म 20 अगस्त 1999 को रिलीज हुई थी।  सनी देओल 'फॉक्स' और 'ढिश्कियाऊं' जैसी फिल्मों  में भी विलेन की भूमिका निभा चुके हैं। 'फॉक्स' में सनी देओल ने विलेन की भूमिका में अपने अभिनय से दर्शकों को काफी प्रभावित किया था।

Main Hoon Khalnayak Emraan Hashmi Tiger 3 look on trend these bollywood villians also received praise
जैकी श्रॉफ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

जैकी श्रॉफ 
लंबे समय तक हिंदी सिनेमा में हीरो बनकर राज करते आये अभिनेता जैकी श्रॉफ 27 अक्टूबर 2000 को रिलीज फिल्म ‘मिशन कश्मीर’ में विलेन बनकर आए। विधु विनोद चोपड़ा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में जैकी श्रॉफ ने आतंकवादी समूह के मुखिया हिलाल कोहतिस्तान का किरदार निभाया था। इस फिल्म में ऋतिक रोशन, संजय दत्त और प्रीति जिंटा की मुख्य भूमिकाएं थी। इस फिल्म के अलावा जैकी श्रॉफ ने  सनी देओल की फिल्म 'फर्ज' में विलेन बनकर अपने दमदार अभिनय से किरदार में जान फूंक दी थी।  वह 'हैपी न्यू ईयर', 'अपना सपना मनी मनी' जैसी कई फिल्मों में विलेन का किरदार निभा चुके हैं।

विज्ञापन
Main Hoon Khalnayak Emraan Hashmi Tiger 3 look on trend these bollywood villians also received praise
अक्षय कुमार - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अक्षय कुमार 
अभिनेता अक्षय कुमार इन दिनों भले ही अपनी फिल्म 'मिशन रानीगंज - द ग्रेट भारत रेस्क्यू' को लेकर सुर्खियों हैं, लेकिन वह भी कई फिल्मों में विलेन की भूमिका निभाकर वाहवाही लूट चुके हैं। अक्षय कुमार पहली बार नीरज बोहरा के निर्देशन में बनी फिल्म 'खिलाड़ी 420' में विलेन बनकर आए थे। यह फिल्म 29 दिसंबर 2000 को रिलीज हुई थी। इस फिल्म के अलावा अक्षय कुमार 'अजनबी', 'इंटरनेशनल खिलाड़ी', 'ब्लू  'वंस अपॉन ए टाइम इन मुंबई दोबारा' और रजनीकांत की फिल्म '2. 0' में विलेन की भूमिका निभा चुके हैं। आखिरी बार वह फिल्म 'बच्चन पांडे' में विलेन की भूमिका में नजर आए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed