फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इमरान-जीनत से शुरू प्रेम कहानियों में जुड़ा अथिया और केएल राहुल का नया चैप्टर, इंस्टाग्राम पर इश्क का एलान

Sun, 19 Apr 2020 05:57 PM IST
shrilata biswas अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: shrilata biswas Updated Sun, 19 Apr 2020 05:57 PM IST
विज्ञापन
athiya shetty kl rahul and these cricket film stars love story making headlines
athiya - फोटो : social media

क्रिकेट और सिनेमा जगत का रिश्ता बहुत पुराना है। अक्सर क्रिकेटर्स और अभिनेत्रियों के अफेयर की खबरें सुर्खियों में रहती हैं। कुछ रिश्तें चंद समय में ही खत्म हो जाते हैं तो कुछ शादी में तब्दील हो जाते हैं। दशकों से चले आ रहे सिनेमा और क्रिकेट की यह केमिस्ट्री आज भी उसी रफ्तार से परवान चढ़ रही है। आज हम आपको दोनों क्षेत्रों के कुछ ऐसे ही उदाहरण पेश करने जा रहे हैं जिन्होंने खूब सुर्खियां अर्जित की।

athiya shetty kl rahul and these cricket film stars love story making headlines
Athiya Shetty, KL Rahul - फोटो : social media

केएल राहुल-अथिया शेट्टी
सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी और क्रिकेटर केएल राहुल लंबे समय से अपनी नजदीकियों के कारण चर्चा में हैं। दोनों को कई दफा एक साथ स्पॉट किया जा चुका है लेकिन दोनों ने कभी आधिकारिक तौर पर अपने रिश्ते पर मोहर नहीं लगाई है। हालांकि 18 अप्रैल को केएल राहुल के जन्मदिन पर दोनों के रिश्ते पर एक तरह की पुष्टि हो गई है। दरअसल अथिया ने राहुल के जन्मदिन पर अपने इंस्टाग्राम पर केएल राहुल के साथ अपनी तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में अथिया, राहुल के कंधे में सिर रखकर हंसती हुई नजर आ रही हैं। इस तस्वीर को साझा करते हुए अथिया शेट्टी ने  कैप्शन में लिखा, 'हैप्पी बर्थडे माई पर्सन...'।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

happy birthday, my person 🤍 @rahulkl

A post shared by Athiya Shetty (@athiyashetty) on

athiya shetty kl rahul and these cricket film stars love story making headlines
विराट कोहली, अनुष्का शर्मा - फोटो : Manyawar

विराट कोहली-अनुष्का शर्मा
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा का पहली बार एक साथ नाम तब जुड़ा जब दोनों ने एक साथ एक विज्ञापन की शूटिंग की थी। माना जाता है कि तभी से दोनों एक दूसरे के करीब आते गए। जहां एक तरफ विराट कोहली सोशल मीडिया पर अनुष्का की फिल्मों की तारीफ करते हुए देखे गए तो वहीं दूसरी तरफ अनुष्का स्टेडियम में कई मौकों पर विराट का हौसला अफजाई करती हुईं नजर आईं। दोनों ने 11 दिसंबर 2017 को एक दूसरे से इटली में शादी की। शादी होते ही दोनों की खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर चर्चा का केंद्र बन गईं। आज भी यह जोड़ी आए दिन सुर्खियों में रहती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
athiya shetty kl rahul and these cricket film stars love story making headlines
युवराज सिंह और हेजल कीच - फोटो : Instagram

युवराज सिंह-हेजल कीच
युवराज सिंह का नाम फिल्म जगत की कई हीरोइनों के साथ जुड़ा जिनमें प्रीति जिंटा, दीपिका पादुकोण और किम शर्मा शामिल हैं। हालांकि युवराज का दिल अभिनेत्री हेजल कीच को देखकर क्लीन बोल्ड हो गया। बताया जाता है कि युवराज सिंह ने हेजल को प्रभावित करने के लिए काफी कोशिश की थी। उन्होंने हेजल को सोशल मीडिया पर भी लंबे समय तक फॉलो किया। फिर एक कॉमन दोस्त के जरिए वह हेजल से मिल पाए और दोनों की बात आगे बढ़ी। दोनों ने पंजाब में अपने करीबियों की मौजूदगी में साल 2017 में शादी की। गौरतलब है कि हेजल 'बिल्ला' और 'बॉडीगार्ड' जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं।

विज्ञापन
athiya shetty kl rahul and these cricket film stars love story making headlines
हरभजन सिंह और गीता बसरा - फोटो : ट्विटर

हरभजन सिंह-गीता बसरा
भारतीय क्रिकेट टीम के कमाल के स्पिनर रहे हरभजन सिंह ने गीता बसरा को पहली बार फिल्म 'द ट्रेन' के गाने 'वो अजनबी' में देखा था। गीता को देखते ही वह उन्हें प्यार करने लग गए थे। हरभजन को गीता के करीब जाने में करीब 10 महीने का वक्त लगा जिसके बाद दोनों एक दूसरे के प्यार में पूरी तरह से डूब गए। गीता हिंदी से लेकर पंजाबी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। दोनों साल 2015 में शादी के बंधन में बंधे थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed