बॉलीवुड में अपनी छाप छोड़ने वाले सुनील शेट्टी की बेटी और अभिनेत्री अथिया शेट्टी वैसे तो बॉलीवुड की कम ही फिल्मों में नजर आई हैं, लेकिन वह अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। अभिनेत्री के सुर्खियों में बने रहने की वजह उनकी प्रोफेशनल नहीं बल्कि पर्सनल लाइफ है। अथिया और भारतीय क्रिकेट टीम के प्लेयर केएल राहुल का रिश्ता जगजाहिर है। दोनों की शादी खबरें आए दिन लाइमलाइट में बनी रहती हैं। पिछले कई साल से एक-दूसरे को डेट कर केएल राहुल और अथिया शेट्टी के फैंस के लिए अच्छी खबर है क्योंकि आज कपल की वेडिंग डेट्स को लेकर एक बड़ा अपडेट आया है।
Athiya Shetty KL Rahul: सामने आई अथिया और राहुल की शादी की तारीख, दक्षिण भारतीय रस्मों के साथ लेंगे सात फेरे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वर्षों से एक-दूसरे के साथ रिश्ते में रहे अथिया शेट्टी और केएल राहुल का प्यार किसी से छिपा नहीं है। दोनों अक्सर एक-दूसरे पर जमकर प्यार लुटाते नजर आते हैं, जिसे देख फैंस दोनों को जल्द से जल्द जीवन साथी के रूप में देखने के लिए काफी उत्साहित हैं। दोनों की शादी को लेकर पिछले काफी समय से अलग-अलग कयास लगाए जा रहे हैं। सुनील शेट्टी भी इस बात को बोल चुके हैं कि उनकी बेटी और राहुल की शादी जल्द होने वाली है और कुछ दिनों पहले खबर आई थी कि दोनों नए साल की शुरुआत में यानी जनवरी महीने में सात फेरे लेंगे। इस खबर को सुनकर फैंस काफी खुश हो गए थे। लेकिन अब सामने आई रिपोर्ट्स में दोनों की शादी की डेट्स का खुलासा भी हो गया है।
Abhishek Banerjee: फिल्म 'स्त्री' में बड़ा मौका दिलाने में काम आई ये वेब सीरीज, अभिषेक बनर्जी ने किया खुलासा
दरअसल, एक मीडिया संस्थान की रिपोर्ट के अनुसार केएल राहुल और अथिया शेट्टी की शादी की रस्में 21 से 23 जनवरी 2023 तक होंगी। कपल की शादी में परिवार के सदस्य और करीबी दोस्त शामिल होंगे। केएल राहुल से जुड़े सूत्र ने बताया है कि दोनों की शादी के निमंत्रण दिसंबर के अंत में भेजे जाएंगे। इस रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि 21 से शुरू होने वाले प्री-वेडिंग फंक्शन्स में हल्दी, मेहंदी और संगीत रखा जाएगा। इसके साथ ही यह भी दावा किया जा रहा है कि केएल राहुल और अथिया साउथ इंडियन रीति-रिवाजों से शादी के बंधन में बंधेंगे। हालांकि अभी तक इस बात की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
Box Office Report: मंडे टेस्ट में फेल हुईं सलाम वेंकी और विजयानंद, चौथे सोमवार को भी 'दृश्यम 2' ने मारी बाजी
केएल राहुल और अथिया शेट्टी की शादी के बाद एक ग्रैंड रिसेप्शन रखा जाएगा, जिसमें बॉलीवुड और खेल जगत से जुड़े सभी सेलिब्रिटीज शामिल होंगे। आपको बते दें, केएल राहुल ने बीसीसीआई से शादी की छुट्टी भी ले ली है। दरअसल, क्रिकेट प्लेयर ने बांग्लादेश टेस्ट सीरीज के बाद ब्रेक मांगा है। बीसीसीआई के सदस्य का कहना है कि राहुल ने निजी कारणों से छुट्टी की मांग की है।
Avatar The Way Of Water: ये हैं पैंडोरा की दुनिया के मुख्य किरदार, सिर्फ 10 बिंदुओं में ‘अवतार’ की पूरी कहानी