सब्सक्राइब करें

Athiya-KL Rahul: 1.64 करोड़ की ऑडी से लेकर हीरे का कंगन तक, अथिया-केएल राहुल को शादी में मिले बेशकीमती तोहफे

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Thu, 26 Jan 2023 02:33 PM IST
विज्ञापन
athiya shetty kl rahul wedding luxurious gifts by salman khan suniel shetty jackie shroff virat kohli
केएल राहुल-अथिया शेट्टी - फोटो : insta

अथिया शेट्टी और केएल राहुल शादी के बंधन में बंध चुके हैं। दोनों ने अपने दोस्तों और करीबियों की मौजूदगी में सात फेरे लिए और फिर वह मीडिया के सामने आए और जमकर पोज दिए। दोनों की शादी की तस्वीरें खूब पसंद की गईं और फोटोज अब तक सोशल मीडिया पर जमकर वायरल भी हो रही हैं। बता दें कि इनकी शादी सुनील शेट्टी के खंडाला वाले फार्म हाउस में हुई थी। शादी के दौरान दोनों को बेशकीमती तोहफे भी मिले हैं। 

athiya shetty kl rahul wedding luxurious gifts by salman khan suniel shetty jackie shroff virat kohli
अथिया शेट्टी और केएल राहुल - फोटो : सोशल मीडिया

 वैसे तो कपल को शादी में कई महंगे तोहफे मिले हैं लेकिन कुछ लग्जरी गिफ्ट्स की जानकारी सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सलमान खान ने अथिया शेट्टी की शादी में ब्रैंड न्यू लग्जरी ऑडी कार गिफ्ट की है। कार की कीमत करीब 1.64 करोड़ रुपये बताई जा रही है। इसके अलावा जैकी श्रॉफ ने शादी में 30 लाख रुपये की एक घड़ी तोहफे के तौर पर दी है। अर्जुन कपूर कपूर अथिया के संगीत में दिखाई दिए थे। उन्होंने शादी में 1.5 करोड़ रुपये का हीरे का कंगन तोहफे में दिया है।

इसे भी पढ़ें- Bigg Boss 16: सिद्धार्थ शुक्ला को टारगेट करने पर ट्रोल हुए शिव, नॉमिनेट करने पर भड़कीं प्रियंका

athiya shetty kl rahul wedding luxurious gifts by salman khan suniel shetty jackie shroff virat kohli
अथिया शेट्टी और केएल राहुल - फोटो : सोशल मीडिया

इसके अलावा महेन्द्र सिंह धोनी ने 80 लाख रुपये की बाइक और विराट कोहली ने 2.17 करोड़ की बीएमडब्ल्यू कार तोहफे में दी है। इसके अलावा सुनील शेट्टी ने अथिया और केएल राहुल को शादी पर बेहद खास तोहफा दिया है। उन्होंने दोनों को 50 करोड़ रुपये का घर गिफ्ट किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
athiya shetty kl rahul wedding luxurious gifts by salman khan suniel shetty jackie shroff virat kohli
अथिया शेट्टी, केएल राहुल, अहान शेट्टी - फोटो : insta

बता दें कि न्यूली मैरिड कपल की फोटोज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थी। विक्की कौशल, कृति सेनन, परिणीति चोपड़ा, रकुल प्रीत सिंह, भूमि पेडनेकर, करण जौहर, माधुरी दीक्षित, अभिषेक बच्चन आदि ने नए जोड़े को शुभकामनाएं दी थीं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed