अपनी जादुई आवाज से लोगों के दिलों पर राज करने वाले असलम असलम की गिनती ऐसे कलाकारों में होती है, जिनकी फैन फॉलोइंग उनके देश के अलावा भारत में भी बहुत ज्यादा है। उनका जन्म पाकिस्तान के वजीराबाद में एक पंजाबी मुस्लिम परिवार में साल 1983 में हुआ था। आतिफ ने अपने करियर में कई ऐसे सुपरहिट गाने दिए हैं, जिन्हें आज भी लोग सुनना पसंद करते हैं। हालांकि, उन्हें यह सफलता रातों रात नहीं मिली, इसके लिए उन्हें काफी संघर्ष करना पड़ा है। आज उनके जन्मदिन पर आइए आपको सिंगर से जुड़ीं कुछ खास बातें बताते हैं।
Atif Aslam: कभी रेस्टोरेंट में गाना गाकर गुजारा करते थे आतिफ असलम, आज करोड़ों की संपत्ति के हैं मालिक
आतिफ ने अपनी शुरुआती शिक्षा लाहौर के किम्बर्ली हाई स्कूल से हासिल की है। 14 साल की उम्र में उन्होंने 10वीं की परीक्षा उत्तीर्ण कर ली थी। इसके बाद आगे की पढ़ाई उन्होंने रावलपिंडी से की। बताया जाता है कि पढ़ाई के दौरान सिंगर की रुचि क्रिकेट में ज्यादा थी, लेकिन वक्त गुजरने के साथ-साथ उनकी दिलचस्पी संगीत की तरफ धीरे-धीरे बढ़ने लगी। बाद में, उन्होंने अपने दोस्तों के साथ एक बैंड की शुरुआत की।
Urvashi Dholakia: उर्वशी ढोलकिया की मां अस्पताल में भर्ती, 'कोमोलिका' के बेटे ने बताया नानी की सेहत का हाल
बॉलीवुड में उन्हें ब्रेक देने का श्रेय महेश भट्ट को जाता है। उनके प्रोडक्शन हाउस में बनी फिल्म जहर के लिए आतिफ ने पहली बार हिंदी फिल्मों में प्लेबैक दिया। उनका गाना वो लम्हें लोगों को इतना पसंद आया कि इसे चार्टबस्टर घोषित कर दिया गया। इसके बाद बॉलीवुड में उन्होंने कई बड़े स्टार्स के लिए अपनी आवाज दी। 'बेइंतहा', ‘पहली नजर में’, ‘तू जाने ना’, ‘तेरे संग यारा’, 'जीना जीना', 'जीने लगा हूं' उनके बेहतरीन गानों में से एक हैं।
Palak Tiwari: किसी का भाई किसी की जान की शूटिंग के दौरान कैसा था सलमान का रवैया? पलक तिवारी ने किया खुलासा
सिंगिंग के अलावा आतिफ एक्टिंग में भी अपनी किस्मत आजमा चुके हैं। फिल्म बोल में उन्होंने बतौर एक्टर अपना डेब्यू किया था। कमाई के मामले में भी सिंगर कई सेलेब्स को मात देते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी कुल संपत्ति 160 करोड़ रुपये की आंकी गई है।
Kapil Sharma: साबुन इस्तेमाल करने से टूथपेस्ट तक निचोड़ने में माहिर हैं कपिल, हैरान कर देंगी ये बाथरूम हैबिट्स
एक शो के लिए वह आठ से 10 लाख रुपये चार्ज करते हैं। इसके अलावा उनके पास आलीशान घर और लग्जरी गाड़ियां भी हैं। साल 2013 में आतिफ ने सारा भरवाना से निकाह किया था। सात साल तक डेट करने के बाद दोनों ने शादी का फैसला किया था।
Hum Rahe Na Rahe Hum: टीना दत्ता और जय भानुशाली के नए शो का प्रोमो रिलीज, वीडियो देख एक्साइटेड हुए फैंस
