{"_id":"5d6b76ce8ebc3e93b31a4d82","slug":"atindra-chakraborty-reveals-salman-khan-not-gifted-flat-to-ranu-mondal","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रानू मंडल को घर तो मिला, सलमान ने दिया या किसी और ने, वीडियो बनाने वाले अतींद्र ने किया खुलासा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
रानू मंडल को घर तो मिला, सलमान ने दिया या किसी और ने, वीडियो बनाने वाले अतींद्र ने किया खुलासा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Sun, 01 Sep 2019 01:23 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
रानू मंडल और अतींद्र चक्रवर्ती
- फोटो : फेसबुक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कभी गलियों और स्टेशन पर गाना गाने वाली 59 वर्षीय रानू मंडल की जिंदगी रातों रात बदल गई है। पश्चिम बंगाल के राणाघाट रेलवे स्टेशन पर रानू मंडल लता मंगेशकर का गाना 'एक प्यार का नगमा है' गा रही थीं, जिसे वहां पर मौजूद अतींद्र चक्रवर्ती नाम के शख्स ने वीडियो बनाकर फेसबुक पर शेयर कर दिया। रानू मंडल के मशहूर होने के बाद कई तरह की खबरें आईं जिनमें से कुछ सच थीं तो कुछ महज अफवाह।
Trending Videos
2 of 6
रानू मंडल और अतींद्र चक्रवर्ती
- फोटो : फेसबुक
सोशल मीडिया पर ऐसी ही एक खबर वायरल हुई कि सलमान खान ने रानू मंडल को 55 लाख का घर गिफ्ट किया है और फिल्म 'दबंग 3' में गाने का मौका दिया है। अब इस बारे में अतींद्र चक्रवर्ती ने सच्चाई बताई है। रानू मंडल के मशहूर होने के बाद अतींद्र फिलहाल उनके मैनेजर के तौर पर उनका काम देख रहे हैं। हिंदुस्तान टाइम्स से बात करते हुए अतींद्र ने इस तरह की किसी भी खबर को नकार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 6
ranu mondal, salman khan
- फोटो : social media
अतींद्र ने बताया कि 'यह सब झूठी खबरें हैं। मुझे इस तरह की अफवाहों के कई फोन कॉल्स मिले हैं। ना तो सलमान खान ने उन्हें घर दिया है और ना ही कोई ऑफर मिला है। असल में राणाघाट स्थानीय प्रशासन ने रानू मंडल को घर दिया है। जिस चैनल ने उन्हें स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर लाइव प्रदर्शन करने का मौका दिया है उन्होंने ही आधार कार्ड बनवाने में मदद की है।'
4 of 6
ranu mondal with himesh reshammiya
- फोटो : social media
जब अतींद्र से रानू मंडल को मिल रहे ऑफर के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि 'एक दिन पहले ही हमें एआर रहमान के ऑफिस से फोन आया। सोनू निगम भी रानू मंडल के साथ गाना चाहते हैं। फिलहाल हम इस पर ध्यान दे रहे हैं।'
विज्ञापन
5 of 6
Ranu Mondal
- फोटो : file photo
वहीं एक इंटरव्यू में रानू मंडल ने कहा कि 'यह देखकर अच्छा लगता है कि लोग मुझसे प्यार कर रहे हैं और मेरे साथ काम करना चाहते हैं। मेरा सारा काम अतींद्र ही देख रहा है। इस उम्र में यह सब समझना काफी कठिन है। मेरे पास तो फोन तक नहीं है इसलिए वही मुझे गाइड कर रहा है। वह मेरे बेटे की तरह ध्यान रख रहा है।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X