{"_id":"643cf7b8bc85c508fa09b7ea","slug":"atiq-ahmed-murder-salman-khan-arrives-at-baba-siddiqui-iftar-party-amid-tight-security-2023-04-17","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Salman khan: अतीक अहमद की हत्या का असर, कड़ी सुरक्षा के बीच सलमान पहुंचे बाबा सिद्दीकी की इफ्तार पार्टी में","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Salman khan: अतीक अहमद की हत्या का असर, कड़ी सुरक्षा के बीच सलमान पहुंचे बाबा सिद्दीकी की इफ्तार पार्टी में
शनिवार रात प्रयागराज में अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ अहमद की हत्या का असर कल शाम मुंबई में पूर्व विधायक बाबा सिद्दीकी की इफ्तार पार्टी में दिखा। सलमान खान इस पार्टी में कड़ी सुरक्षा के बीच पहुंचे। पिछले कुछ समय से गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की ओर से सलमान खान को लगातार जान से मारने की धमकी मिल रही है। जिससे सलमान खान की सुरक्षा काफी बड़ा दी गई है। अतीक अहमद और अतीक अहमद की हत्या के बाद कल सलमान खान की सुरक्षा को लेकर और भी तगड़े इंतजाम देखने को मिले,मीडियाकर्मी और मेहमानों का बकायदा आई कार्ड चेक करने के बाद ही उन्हें इफ्तार पार्टी में शामिल किया जा रहा था।
2 of 5
बाबा सिद्दीकी की इफ्तार पार्टी में सलमान खान
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
पूर्व विधायक बाबा सिद्दीकी की इफ्तार पार्टी का आयोजन रविवार की शाम मुंबई के ताज लैंड एंड होटल में आयोजित किया था। जहां पर सलमान खान करीब आठ बजे पहुंचे। इस दौरान सुरक्षा का तगड़ा इंतजाम किया गया था। सलमान खान की सुरक्षा को लेकर इन दिनों मुंबई पुलिस काफी सतर्क है। इफ्तार पार्टी में शामिल होने के लिए पहले से मीडिया कर्मियों और मेहमानों के आधार कार्ड और फोटो मंगवा ली गई थी ताकि इफ्तार पार्टी में शामिल होने के लिए अलग से आई कार्ड बनाया जा सके।
बाबा सिद्दीकी की इफ्तार पार्टी में सलमान खान
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
इफ्तार पार्टी में शामिल होने के लिए मीडिया कर्मियों और मेहमानों का छह बजे से आना शुरू हो गया और पार्टी में शामिल होने के लिए प्रवेश द्वार पर उनका आई कार्ड बकायदा चेक करने के बाद अंदर जाने दिया जा रहा था। बॉलीवुड के जो बड़े सेलिब्रेटी थे,उनके लिए आई कार्ड की जरूरत नहीं थी और उनके लिए इफ्तार पार्टी में शामिल होने के लिए अलग से व्यवस्था की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
बाबा सिद्दीकी की इफ्तार पार्टी में सलमान खान
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान बड़े सुरक्षा के बीच शाम आठ बजे इफ्तार पार्टी में पहुंचे और करीब आधे घंटे के बाद वहां से निकल गए। इस पार्टी में शाहरुख खान और संजय दत्त के अलावा इमरान हाशमी, सुभाष घई,रितेश देशमुख, जेलिना डिसूजा,प्रीति जिंटा,पूजा हेगड़े,सलीम खान,आयुष शर्मा,सुनील शेट्टी,अर्पिता खान,नेहा शर्मा और कपिल शर्मा जैसे बॉलीवुड के कई सितारे मौजूद रहें।
विज्ञापन
5 of 5
सलमान खान, पूजा हेगड़े
- फोटो : सोशल मीडिया
गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की ओर से सलमान खान को लगातार जान से मारने की धमकी मिल रही है। इस वजह से मुंबई पुलिस से सलमान खान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट पर तगड़ी सुरक्षा बढ़ा दी है। सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान इसी हफ्ते रिलीज हो रही है। इस फिल्म के ट्रेलर लांच के दौरान भी जबरदस्त सुरक्षा व्यवस्था देखने को मिली थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।