जॉन अब्राहम की साइंस-फिक्शन एक्शन फिल्म 'अटैक: पार्ट 1' 1 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, जिसमें जॉन के शानदार एक्शन सीन्स देखने को मिले थे। इस फिल्म में जॉन के साथ रकुल प्रीत सिंह और जैकलीन फर्नांडिस भी नजर आई थीं। इसके बावजूद फिल्म सिनेमाघरों में कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। लेकिन अब जॉन अब्राहिम की ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है। मेकर्स को ओटीटी प्लेटफॉर्म से काफी उम्मीदें हैं। आइए आपको बताते हैं कि इस फिल्म को आप कब और कहां देख सकते हैं।
Attack Part 1 On OTT: सिनेमाघरों के बाद ओटीटी पर आएगी जॉन अब्राहम की 'अटैक', जानें कब और कहां देख सकते हैं आप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कब और कहां आएंगी फिल्म?
'अटैक' भारत की पहली साइंस-फिक्शन एक्शन, सुपर सोल्जर फिल्म है, जिसका दूसरा पार्ट भी रिलीज होगा। लेकिन इससे पहले आप 'अटैक पार्ट 1' पर देख सकते हैं। ओटीटी प्लेटफॉर्म पर ये फिल्म चंद दिनों में आने वाली है। 'अटैक पार्ट 1' ओटीटी प्लेटफॉर्म पर 27 मई को स्ट्रीम होगी। इस फिल्म को आप 'जी 5' पर आसानी से देख सकते हैं।
निर्देशन ने कही ये बात
फिल्म के निर्देशक लक्ष्य राज आनंद ने कहा, 'ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर हमारी फिल्म अटैक की दूसरी पारी देखें। भारत का पहला सुपर सोल्जर पूरे दिल और खून, पसीने और आंसुओं से बनी फिल्म है और हमें उम्मीद है कि हमारी कोशिश इसके डिजिटल प्रीमियर के जरिए ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचेंगी और उनका भरपूर एंटरटेनमेंट करेंगी।'
क्या है फिल्म की कहानी
फिल्म 'अटैक पार्ट 1' एक हाई-ऑक्टेन, रोमांस और ड्रामा से भरी हुई पहली भारतीय सुपर सोल्जर फिल्म है। फिल्म की कहानी अर्जुन शेरगिल (जॉन अब्राहम) की जिंदगी के आसपास घूमती हुई नजर आई है, जो भारती सेना में शामिल है। फिल्म में देखने को मिलता है कि अर्जुन शेरगिल आतंकवादी हमले की वजह से हमेशा के लिए पैरालिसिस का शिकार हो जाता है। इस हादसे के बाद वह सब कुछ खो देता है, जिसमें उसका प्यार आयशा (जैकलीन फर्नांडीज) भी शामिल होता है। लेकिन फिल्म में ट्विस्ट भी है। अर्जुन सबाह (रकुल प्रीत) की तकनीक की मदद से फिर से खड़ा हो जाता है। अब ये सब होता कैसे है ये आप फिल्म में देख सकते हैं।