धमाकेदार एक्शन थ्रिलर पसंद करने वाले दर्शकों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। बॉलीवुड एक्टर जॉन अब्राहम स्टारर एक्शन एंटरटेनर फिल्म 'अटैक' 1 अप्रैल, 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। फिल्म का धमाकेदार ट्रेलर भी रिलीज हो गया है। फिल्म अटैक में जॉन के अलावा मुख्य भूमिकाओं में जैकलीन फर्नांडीज और रकुल प्रीत सिंह भी नजर आने वाली हैं। लक्ष्य आनंद द्वारा निर्देशित फिल्म अटैक पार्ट 1 एक मेगा रिलीज है। एक्शन और ड्रामा से भरपूर यह फिल्म एक्शन ओरिएंटेड वेंचर है। 'अटैक' की कहानी एक ऐसी दुनिया पर आधारित है, जहां आने वाले समय में युद्ध प्रौद्योगिकी और कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के द्वारा लड़े जाएंगे।
Attack Part 1: पहली अप्रैल को बड़े परदे पर उतरेगा पहला देसी सुपर सोल्जर, पेन मूवीज ने दिखाई अगले मेगा प्रोजेक्ट की शानदार झलक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'अटैक' में हैं कई सरप्राइज-
इस फिल्म को लेकर जॉन अब्राहम खासा उत्साहित हैं। वह 'अटैक' के बारे में विस्तार से बताते हुए कहते हैं कि "अटैक (जेए) एंटरटेनमेंट की एक स्वदेशी अवधारणा है और यह उस तरह की कहानी है, जिसे हम समझते हैं और क्यूरेट करते हैं। इसमें उम्दा एक्शन सीन हैं। वह कहते हैं कि अटैक में बहुत सारे सरप्राइज हैं, जिन्हें हमने अभी नहीं बताया है । टीज़र और ट्रेलरों में भी अभी तक खुलासा नहीं हुआ है, क्योंकि हमारी टीम ने जो हासिल किया है और दर्शक बड़े पर्दे पर जो देखने वाले हैं, उसमें मेरा आत्मविश्वास बहुत अधिक है, मुझे खुशी है कि हम 1 अप्रैल को रिलीज होने के लिए तैयार हैं!
फिल्म के निर्देशक लक्ष्य राज आनंद ने कहा, "अटैक मेरे लिए एक बहुत ही खास प्रोजेक्ट है क्योंकि यह एक्शन फिल्मों के लिए मेरा स्तोत्र है, जिसका मैंने अपने जीवन में आनंद लिया है और अब उन्हीं पलों को अपना लेना इसे सुपर स्पेशल बनाता है .. लेकिन सबसे ऊपर हम इस फिल्म को बहुत ही जोशीले लोगों की एक शानदार टीम के साथ बनाया है, जिन्होंने अपना खून, पसीना और आंसू बहाए हैं।
निर्माता जयंतीलाल गड़ा (पेन स्टूडियो) कहते हैं, “पेन स्टूडियो से इसे बहुत दिल से बनाया है और यह हमारी इंडस्ट्री में कहानी कहने का एक नया तरीका लाने जा रही है। आप देखिए, जॉन एक सुपर-सोल्जर होने के नाते एक बहुत ही आकर्षक विचार है और अटैक की अवधारणा बहुत मनोरंजक है और एक अव्यवस्था तोड़ने वाली है। हम सिनेमाघरों में फिल्म को रिलीज करने के लिए रोमांचित हैं और हमें उम्मीद है कि दर्शक मनोरंजन का आनंद लेंगे।”

कमेंट
कमेंट X