{"_id":"5d0f7d7e8ebc3e79fe1c419d","slug":"atul-agnihotri-to-salma-khan-know-all-about-salman-khan-10-family-members","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सलमान के जीजा हैं अतुल, जानिए परिवार के 10 सदस्यों के बारे में जो लाइमलाइट से दूर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सलमान के जीजा हैं अतुल, जानिए परिवार के 10 सदस्यों के बारे में जो लाइमलाइट से दूर
सलमान खान (Salman Khan) इन दिनों 'भारत' (Bharat) फिल्म की सफलता के बाद काफी खुश हैं। सलमान की खुशी का अंदाजा उनके पोस्ट से लगाया जा सकता है। फिल्म हिट होने के बाद सलमान परिवार के सदस्यों के साथ समय बिता रहे हैं। सलमान खान के परिवार में कई सदस्य है जो हमेशा लाइमलाइट में रहते हैं। वहीं कुछ सदस्य ऐसे हैं जो लाइमलाइट से कोसों दूर रहना ही पसंद करते हैं। खास बात है कि सलमान के परिवार के ज्यादातर सदस्य बॉलीवुड से जुड़े हुए हैं। फिर चाहे पिता सलीम खान हों या फिर बहन अलवीरा के पति अतुल अग्निहोत्री (Atul Agnihotri) । अतुल अग्निहोत्री 24 जून को 49वां जन्मदिन मनाएंगे। जानिए सलमान के परिवार के सदस्यों के बाकी लोगों के बारे में।
2 of 6
salman khan
- फोटो : file photo
सबसे पहले बात करते है सलमान की मां की। सलमान खान की मां को नई पीढ़ी के कम लोग ही पहचानते हैं। सलमान की मां का जिक्र होने पर लोग हेलन का नाम बताते हैं, पर हेलन सलमान के पिता सलीम खान की दूसरी पत्नी हैं। सलमान सलीम और सलमा के बेटे हैं। अक्सर सलमान अपनी मां सलमा के साथ तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं।
3 of 6
Seema Khan, Alizeh Agnihotri and Alvira
- फोटो : file photo
सलमान खान के परिवार की अगली सदस्य हैं सीमा सचदेव खान। सीमा सोहेल खान की पत्नी हैं। रिश्ते में सलमान सीमा के जेठ हैं। अब बात करते हैं सलमान खान की भांजी एलिजा अग्निहोत्री की। एलिजा सलमान खान की सगी बहन अलवीरा खान और जीजा अतुल अग्निहोत्री की बेटी हैं। एलिजा सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं। एलिजा के बाद बात करते हैं सलमान की बहन अलवीरा खान की। सलमान और अलवीरा की बांडिंग बहुत अच्छी है। यह लाइमलाइट से दूर रहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
Atul and Arhaan Khan
- फोटो : file photo
अलवीरा के बाद बात करते हैं उनके पति की। अलवीरा की शादी बॉलीवुड एक्टर अतुल अग्निहोत्री से हुई है। एक्टर के अलावा अतुल फिल्म निर्माता भी हैं। यहां तक सलमान की फिल्म 'भारत' को प्रोड्यूस भी किया है। सलमान के परिवार के एक और खास सदस्य हैं अरहान खान। अरहान अरबाज खान के बेटे हैं। अरबाज पहले तो कम ही दिखते थे लेकिन बीतो दिनों मलाइका के साथ तो कभी अरबाज के साथ लंच डेट पर स्पॉट हुए।
विज्ञापन
5 of 6
Nirvaan Khan and Yohan Khan
- फोटो : twitter
अब बात करते हैं निर्वाण खान के बारे में। निर्वाण खान सोहेल खान के बेटे हैं और हमेशा मीडिया से दूरी बनाकर रखते हैं। निर्वाण सलमान खान के भतीजे हैं। कहा जाता है कि वह निर्वाण को बेटे की तरह मानते हैं। सोहेल का दूसरा बेटा भी है जिसका नाम योहान खान है। निर्वाण की तरह यह भी सलमान के दिल के बेहद करीब हैं। इसे भी सलमान खान अपने बेटे की तरह मानते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।