चार-पांच महीने के कड़े मुकाबले के बाद आखिरकार डांसिंग रिएलिटी शो सुपर डांसर चैप्टर-3 को अपना विनर मिल गया। रविवार को हुए फाइनल मुकाबले में कोलकाता की रहने वाली 6 साल की रूपसा बताब्याल ने सुपर डांसर चैप्टर-3 का खिताब जीत लिया। इस जीत के साथ ही रूपसा को 15 लाख रुपये का इनाम भी दिया गया है।
रूपसा ने जीता सुपर डांसर चैप्टर-3 और अतुल अग्निहोत्री के बर्थडे सहित ये हैं मनोरंजन की बड़ी खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलमान खान के जीजा और एक्टर-डायरेक्टर अतुल अग्निहोत्री का जन्म 24 जून 1970 को हुआ था। उन्होंने सलमान खान की कई बड़ी फिल्में प्रोड्यूस की हैं इनमें हालिया रिलीज हुई फिल्म भारत से लेकर बॉडीगार्ड जैसी फिल्में शामिल हैं। लगातार फ्लॉप होती फिल्मों से निराश होकर उन्होंने "दिल ने जिसे अपना कहा" (2004) के साथ बतौर निर्देशक डेब्यू किया था। बतौर एक्टर वह चाची 420, क्रांतिवीर, आतिश, नाराज, हम तुम्हारे हैं सनम में नजर आ चुके हैं।
पढ़ें: सलमान की फिल्म के सेट पर हुआ था अतुल और अलवीरा को प्यार, फिर सलीम खान से हुई शादी की बात
अर्जुन कपूर फिल्मों से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। अक्सर वो मलाइका अरोड़ा के साथ स्पॉट किए जाते हैं। अर्जुन मीडिया में बयानबाजी को लेकर को काफी दूर रहते हैं। कंट्रोवर्सी से भी वो दूरी बनाकर ही चलते हैं। 26 जून को अर्जुन कपूर का बर्थडे है लेकिन इससे पहले ही उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री को लेकर अपने एक्सपीरियंस को शेयर किया है।
पढ़ें: बर्थडे से पहले अर्जुन कपूर ने किया खुलासा, बॉलीवुड को लेकर बताई ये सच्चाई
फिल्म 'मुल्क' के बाद डायरेक्टर अनुभव सिन्हा की फिल्म 'आर्टिकल 15' रिलीज से पहले विवादों के है। इस फिल्म में बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म 'आर्टिकल 15' को सेंसर बोर्ड (सीबीएफसी) की तरफ से हरी झंडी मिल चुकी है, लेकिन 'आर्टिकल 15' को लेकर कुछ ब्राह्मण समाज और करणी सेना ने विरोध जताया है।
पढ़ें: 'आर्टिकल 15' को धमकी मिलने पर बिफरे डायरेक्टर अनुभव, करणी सेना को दिया करारा जवाब
जिस किरदार ने अमरीश पुरी को अमर कर दिया जरा सोचिए उसे करने के लिए अगर अनुपम खेर ने हां कर दी होती तो शायद अमरीश पुरी बॉ़लीवुड के मोगैंबो नहीं बन पाते। जी हां, अनुपम खेर ने हाल ही में इस बात का खुलासा किया है कि साल 1987 में शेखर कपूर द्वारा निर्देशित फिल्म 'मिस्टर इंडिया' में मोगैंबो के किरदार के लिए वह पहली पसंद थे।
पढ़ें: अमरीश पुरी नहीं पहले ये एक्टर बनने वाले थे 'मोगैंबो', इस वजह से नहीं कर पाए आइकॉनिक किरदार