{"_id":"5d1024058ebc3e78e9532ebb","slug":"salman-khan-sister-arpita-khan-sharma-selling-her-bmw-car","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आखिर क्यों सलमान खान की गिफ्ट की हुई कार बेच रही हैं बहन अर्पिता? कीमत जान होंगे हैरान","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
आखिर क्यों सलमान खान की गिफ्ट की हुई कार बेच रही हैं बहन अर्पिता? कीमत जान होंगे हैरान
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mishra Mishra
Updated Mon, 24 Jun 2019 12:33 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Salman Khan, Arpita
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सलमान खान की चहेती बहन अर्पिता खान शर्मा अपनी कार को बेचने जा रही हैं। अर्पिता को ये लग्जरी कार उनके भाई सलमान ने गिफ्ट की थी, लेकिन अब उन्होंने इसे बेचने की मन बना लिया है। BMW 730Ld M-Sport अब बिकने के लिए तैयार है।
2 of 5
Arpita Khan Sharma
अर्पिता ने ये BMW 730Ld M-Sport कार लग्जरी मार्केट प्लेस बिग बॉय टॉय वेबसाइट पर लिस्ट किया है। इसकी कीमत 75 लाख रुपए है। वेबसाइट के मुताबिक ये कार 11,500 किलोमीटर चली है। हालांकि वो ये कार क्यों बेच रही हैं इस बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं है।
3 of 5
Salman khana and BMW Car
- फोटो : Social
सलमान खान ने अपनी बहन अर्पिता को ये लग्जरी कार बेटे अहिल के जन्म के बाद गिफ्ट में दी थी। यह 2016 का मॉडल है यानी करीब 3 साल पुरानी कार। फिर भी यह एक दम नई जैसी ही लगती है। नई BMW 730d M-Sport की कीमत 1.35 करोड़ रुपये एक्स शोरूम कीमत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सलमान खान
- फोटो : सोशल मीडिया
अर्पिता खान के पति आयुष शर्मा को भी कार में घूमते हुए देखा गया है। Big Boyz Toyz के मुताबिक यह सिंगल ओनर कार है और रजिस्ट्रेशन डिटेल्स में पता चला कि यह सलीम खान की कार है, जो सलमान खान और अर्पिता खान के पिता हैं।
विज्ञापन
5 of 5
Salman khan and BMW Car
- फोटो : Social
क्या है कार की खासियत
आरामदायक होने के साथ-साथ यह पावरफुल भी है। इसमें इसमें 3.0 लीटर, इन-लाइन 6-सिलेंडर डीजल इंजन लगा है जो 265bhp की पावर और 620 Nm का टॉर्क देता है। रात में बेहतर रोशिनी के लिए इसमें BMW का रिवोल्यूशनरी लेजर हेडलैंप्स दिया गया है, जो लंबी रेंज वाली बीम प्रदान करता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।