एक्टर फरहान अख्तर इन दिनों फिल्म डॉन 3 को लेकर चर्चा में हैं। उनके फैंस लगातार डॉन 3 बनाने की मांग कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फरहान ने अभी तक कोई स्क्रिप्ट फाइनल नहीं की है। फिल्मों के अलावा फरहान अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी खूब सुर्खियां बटोरते हैं। फरहान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव और अक्सर तस्वीरें शेयर करते रहते हैं।
Throwback: बहन के साथ इस एक्टर ने शेयर की बचपन की तस्वीर, क्या आपने पहचाना?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरहान अख्तर ने एक बार फिर थ्रोबैक तस्वीर शेयर की है। बचपन की इस तस्वीर में फरहान को पहचानना मुश्किल है। इसमें फरहान के साथ उनकी बहन जोया अख्तर, कजिन निशांत और कबीर अख्तर दिखाई दे रहे हैं। तस्वीर में फरहान बेहद क्यूट लग रहे हैं।
तस्वीर में सभी लोग कैमरे की ओर देखते हुए मुस्कुरा रहे हैं और पोज दे रहे हैं। बचपन को याद करते हुए फरहान ने कैप्शन में लिखा- 'कजिन के साथ यह तस्वीर उस वक्त ली गई थी जब वाइड एंगल कैमरा लेंस नहीं था।'
A post shared by Farhan Akhtar (@faroutakhtar) on
वर्कफ्रंट की बात करें तो फरहान अख्तर जल्द ही फिल्म द स्काई इज पिंक में दिखाई देंगे। इसमें उनके साथ प्रियंका चोपड़ा और जायरा वसीम मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म का डायरेक्शन सोनाली बोस ने किया है। बॉक्स ऑफिस पर यह 11 अक्टूबर 2019 को रिलीज होगी।
फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर पिछले काफी समय से अपने अफेयर को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। खबर है कि जल्द ही दोनों शादी के बंधन में बंध सकते हैं। साल 2018 में इस कपल ने अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल किया था और तब से अब तक दोनों को हमेशा साथ देखा जाता है। एक इंटरव्यू में शिबानी दांडेकर से जब फरहान संग अफेयर पर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा था, 'मैं किसी चीज को सीक्रेट रखने वाली लड़की नहीं हूं, मगर मुझे किसी चीज का ढिंढोरा पीटने की जरूरत नहीं है।'