{"_id":"5d104f268ebc3e7a706613b2","slug":"salman-khan-race-with-horse-shared-video-on-social-media","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जब घोड़े से भी तेज दौड़े 'टाइगर', वीडियो देख सलमान खान की फिटनेस के मुरीद हो जाएंगे आप","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
जब घोड़े से भी तेज दौड़े 'टाइगर', वीडियो देख सलमान खान की फिटनेस के मुरीद हो जाएंगे आप
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Mon, 24 Jun 2019 12:31 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
salman khan
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान इन दिनों अपनी फिल्म भारत के अलावा सोशल मीडिया पोस्ट की वजह से भी सुर्खियों में रहने लगे हैं। उन्होंने अपने ट्विटर और इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपना बेहद खास वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो को देखने के बाद दबंग खान के फैंस उनकी फिटनेस की तारीफ करते नहीं थकेंगे।
2 of 5
सलमान खान
- फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड के 'टाइगर' इस वीडियो में घोड़े के साथ रेस लगाते नजर आए हैं। जी हां, सलमान खान ने सोशल मीडिया पर अपना जो वीडियो शेयर किया उसमें वह घोड़े के साथ दौड़ते दिखाई दे रहे हैं। उनके ट्वीट के अनुसार सलमान खान के साथ फिल्म 'नोटबुक' के एक्टर जहीर इकबाल भी मौजूद थे।
इस वीडियो को शेयर करते हुए सलमान खान ने ट्वीट में लिखा-'ओवरपावरफुल हॉर्स पावर, फन विद जहीर इकबाल।' सलमान खान के फैंस उनके इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं और कमेंट में दबंग खान की फिटनेस की जमकर तारीफ भी कर रहे हैं। इससे पहले 'अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस' पर सलमान खान ने एक और हैरान कर देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया था।
A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan) on
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
salman khan
- फोटो : social media
सलमान खान ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो में वह रिवर्स डाइव (पलटी खाकर कूदना) लगाकर पानी में कूदते हुए नजर आए। गौरतलब है कि रिवर्स डाइव लगाना आसान काम नहीं होता है। लेकिन उनकी रिवर्स डाइव को देखकर लगा कि दबंग खान काफी समय से ऐसी डाइव लगाते आए हैं।
आपको बता दें कि सलमान खान की फिल्म भारत की दूसरे हफ्ते की कुल कमाई रही 23 करोड़ 64 लाख रुपए। यह फिल्म भारतीय बॉक्स ऑफिस पर अब भी 200 करोड़ रुपए नहीं कमा सकी है। पहले हफ्ते के नौ दिन और दूसरे हफ्ते के सात दिन मिलाकर फिल्म भारत का कुल कलेक्शन 195 करोड़ 83 लाख रुपए हो सका है। दूसरे हफ्ते में यह फिल्म करीब डेढ़ हजार थिएटर्स में चलती रही।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।