{"_id":"6419cb646e264bcfe203f477","slug":"august-16-1947-trailer-out-glimpse-of-post-independence-era-ar-murugadoss-gautham-karthik-revathy-starring-2023-03-21","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"16 August 1947 Trailer: आजादी के बाद भी गुलाम बना रहा एक गांव, रोंगटे खड़े कर देगा 16 अगस्त 1947 का ट्रेलर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
16 August 1947 Trailer: आजादी के बाद भी गुलाम बना रहा एक गांव, रोंगटे खड़े कर देगा 16 अगस्त 1947 का ट्रेलर
यूं तो भारत में ब्रिटिश शासन की अलग-अलग कहानियों को कई फिल्मों के माध्यम से दर्शाया गया है, जिसमें ब्रिटिश हुकूमत, उनके जुल्म और भारतीय वीरों की शहादत को दिखाया गया है। अब भारत के इतिहास की एक और कहानी को नए तरीके से दिखाने के लिए फिल्म '16 अगस्त 1947' आने वाली है, जिसका आज ट्रेलर रिलीज हो चुका है।
2 of 4
गौतम कार्तिक और नवोदित रेवती की फिल्म '16 अगस्त, 1947' का ट्रेलर जारी हो चुका है। एनएस पोनकुमार और एआर मुरुगादौस के निर्देशन वाली फिल्म प्यार, साहस और देशभक्ति की कहानी की एक झलक दिखा रही है। फिल्म की कहानी सेंगाडु के मासूम ग्रामीणों की है, जिन्हें ब्रिटिश सेना द्वारा बेरहमी से प्रताड़ित किया जाता है। फिर, जैसे ही एक आदमी दुष्ट शासकों के खिलाफ आवाज उठाने का फैसला करता है, तब एक उग्र क्रांति शुरू हो जाती है।
फिल्म की कहानी आजादी मिलने के एक दिन बाद की हालत पर आधारित है, जैसा कि शीर्षक से जाहिर है। ट्रेलर की शुरुआत सेंगाडु गांव से होती है, जिसे कैपिटल ऑफ स्लेवरी यानी गुलामों की राजधानी कहा जाता है। यहां के लोग अंग्रेज शासकों के गुलाम हैं। देश को आजादी मिल जाती है, लेकिन इन लोगों को अपनी आजादी के लिए लड़ना पड़ता है। फिल्म में दर्शकों को गुजरे जमाने की कहानी और रोमांचित कर देने वाले एक्शन सीन्स देखने को मिलेंगे। गौतम और रेवती के बीच का रोमांस भी दर्शकों को आकर्षित करेगा।
'16 अगस्त, 1947' पैन इंडिया फिल्म है, जो दक्षिण भारतीय भाषाओं के साथ-साथ हिंदी और अंग्रेजी भाषा में भी रिलीज की जाएगी। यह फिल्म सात अप्रैल 2023 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिलहाल, फिल्म के ट्रेलर पर फैंस खूब प्यार बरसा रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।