{"_id":"630deaa357d5641d470b4837","slug":"august-box-office-laal-singh-chaddha-raksha-bandhan-liger-no-film-performed-good-now-eyes-on-brahmastra","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"August Box Office: अगस्त में आमिर-अक्षय दोनों को दर्शकों ने पिलाया पानी, क्या अगले महीने रणबीर की बारी?","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
August Box Office: अगस्त में आमिर-अक्षय दोनों को दर्शकों ने पिलाया पानी, क्या अगले महीने रणबीर की बारी?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कोविड 19 महामारी की दस्तक और उसके कारण लगे लॉकडाउन के कारण दर्शक करीब दो वर्ष सिनेमाघरों से दूर रहे। इस वर्ष हालात कुछ सामान्य हुए तो सिनेप्रेमियों में इस बात का उत्साह था कि वे थिएटर में जाकर अपने चहेते स्टार्स की फिल्मों का लुत्फ ले सकेंगे। इस साल रिलीज की लिस्ट में बॉलीवुड के कई बड़े स्टार्स की बड़ी फिल्में शामिल थीं, जिनका दर्शक लंबे वक्त से इंतजार कर रहे थे। इस मामले में अगस्त का महीना बेहद खास था। त्योहार के इस महीने में अक्षय कुमार 'रक्षा बंधन' लेकर आए तो आमिर खान की 'लाल सिंह चड्ढा'। मगर अफसोस कि दोनों ही फिल्में बेअसर साबित हुईं और बवाल हुए वह अलग, नतीजा यह हुआ कि इसी महीने आई 'लाइगर' और 'दोबारा' भी करिश्मा नहीं दिखा पाईं। अब दर्शकों की उम्मीदें अगले महीने आ रही 'ब्रह्मस्त्र ' पर टिकी हैं। क्या रणबीर बचा पाएंगे बॉलीवुड की साख?
2 of 4
रक्षा बंधन, लाल सिंह चड्ढा
- फोटो : सोशल मीडिया
अगस्त के महीने में वह फिल्में रिलीज हुईं, जिनका दर्शकों को बेसब्री से इंतजार था। फिल्म के स्टार्स भी जिन पर कई साल से मेहनत कर रहे थे। मगर, जब फिल्में रिलीज हुईं तो बायकॉट की हवा चल पड़ी। सोशल मीडिया से शुरू हुआ बायकॉट का यह ट्रेंड इस कदर चला कि देखते ही देखते बड़ा मुद्दा बन गया। लोगों ने आमिर खान के एक पूरे बयान को आधार बनाकर उनकी फिल्म पर गुस्सा जाहिर किया। इस गुस्से के दायरे में अन्य फिल्में भी आ गईं।
3 of 4
विजय देवरकोंडा-तापसी पन्नू
- फोटो : सोशल मीडिया
अगस्त में फिल्मों की फ्लॉप का सिलसिला आमिर खान की लाल सिंह चड्ढा से शुरू हुआ। पूरे महीने सोशल मीडिया पर बॉलीवुड बायकॉट ट्रेंड करता रहा। इसकी आग 25 अगस्त को रिलीज हुई विजय देवरकोंडा की 'लाइगर' तक जा पहुंची। रिपोर्ट्स के मुताबिक आमिर की 'लाल सिंह चड्ढा' ने 19 दिनों में 56.83 करोड़ ही कमाए हैं। हालांकि 180 करोड़ के बजट में बनी ये फिल्म इंटरनेशनल मार्केट में ठीकठाक चल रही है। आमिर की फिल्म के साथ ही रिलीज हुई अक्षय कुमार की 'रक्षा बंधन' बंधन का भी जादू नहीं चला। यह फिल्म सिर्फ 43.22 करोड़ रूपये का ही कलेक्शन कर पाई। इसके बाद 19 अगस्त को आई तापसी पन्नू की 'गायब'। इस फिल्म का पहले ही दिन बुरा हाल रहा। इसी महीने साउथ सुपरस्टार विजय देवरकोंडा की 'लाइगर' रिलीज हुई। इस फिल्म से मेकर्स को बेहद उम्मीद थी। लेकिन, बायकॉट ट्रेंड के बीच इसका भी दम निकल गया। फिल्म चार दिनों में सिर्फ 38 करोड़ रूपये का ही कलेक्शन कर पाई। चारों ही फिल्मों का हाल एक जैसा रहा। दर्शक नहीं मिलने की वजह से शो कैंसिल करने पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
ब्रह्मास्त्र
- फोटो : इंस्टाग्राम
रिलीज के बाद ही धुआंधाड़ कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्मों का ऐसा हाल होगा, शायद ही किसी ने सोचा होगा, लेकिन अब सब ऐसा होते देख रहे हैं। अब अगले महीने यानी सितंबर में रणबीर कपूर अपनी फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' लेकर आ रहे हैं। रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, अमिताभ बच्चन, नागार्जुन, मौनी रॉय जैसे बड़े स्टार्स से सजी यह फिल्म 300 करोड़ रूपये के बजट से तैयार हुई है। ऐसे में सवाल है कि क्या यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ कमाल कर पाएगी? वैसे देखें तो रणबीर इससे पहले जुलाई में फिल्म 'शमशेरा' लेकर आए, जो चल नहीं पाई। अब सोशल मीडिया पर बॉलीवुड फिल्मों को लेकर एक अलग ही नाराजगी है। ऐसे में रणबीर की राह काफी मुश्किल हो चली है। देखना दिलचस्प होगा कि बॉलीवुड के लिए सितंबर का हाल अगस्त जैसा ही रहेगा या कुछ बेहतर हो पाएगा!
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।