बड़े पर्दे पर कुछ सितारों की जोड़ियां दर्शकों को खूब पसंद आती हैं। इनमें अजय देवगन और तब्बू की जोड़ी भी शामिल है। दोनों सितारे जल्द ही एक बार फिर एक साथ नजर आने वाले हैं। उनकी आगामी फिल्म का नाम औरों में कहां दम था है। ट्रेलर देखने के बाद फैंस इस फिल्म को लेकर काफी ज्यादा उत्साहित हैं और उम्मीद जता रहे हैं कि उनकी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल साबित होगी। इससे पहले भी दोनों की जोड़ी बॉक्स ऑफिस पर हिट फिल्में दे चुकी हैं। आइए जानते हैं...
Ajay Devgn-Tabu: 'गोलमाल अगेन' से लेकर 'दृश्यम 2' तक, अजय देवगन-तब्बू की ये फिल्में जमकर मचा चुकी हैं धमाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अजय देवगन और तब्बू यूं तो इस फिल्म से पहले हकीकत और तक्षक में एक साथ नजर आ चुके थे, लेकिन दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर हिट का तमगा हासिल नहीं कर सकी थीं। इस जोड़ी की पहली हिट फिल्म दृश्यम थी। साल 2015 में आई इस फिल्म ने पांच करोड़ 80 लाख रुपये से बॉक्स ऑफिस पर अपनी शुरुआत की थी। वहीं, इसने कुल 67.13 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। टिकट खिड़की पर इसे सेमी-हिट घोषित किया गया था।
अजय देवगन और तब्बू की हिट फिल्मों में गोलमाल अगेन का नाम भी शामिल है। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई की थी। रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी यह फिल्म पहले वीकएंड में 87.60 करोड़ रुपये का कलेक्शन करने में सफल रही थी। वहीं, फिल्म ने कुल 205.69 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।
अजय देवगन की यह फिल्म साल 2017 में रिलीज हुई थी। फिल्म में तब्बू के साथ रकुल प्रीत सिंह भी थीं। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 10.41 करोड़ रुपये से ओपनिंग ली थी। पहले सप्ताहांत में फिल्म का कलेक्शन 38.54 करोड़ रुपये था। वहीं, फिल्म की कुल कमाई 103.64 करोड़ रुपये रही थी। बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म को हिट घोषित किया गया था।
लिस्ट में दृश्यम 2 का नाम भी शामिल है। फिल्म के जरिए अजय देवगन और तब्बू एक बार फिर से बड़े पर्दे पर अपना जादू चलाने में सफल रहे थे। अभिषेक पाठक के निर्देशन में बनी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। फिल्म ने 15.38 करोड़ से अपनी शुरुआत की और 240 करोड़ रुपये का कुल कलेक्शन किया।
Dulquer Salmaan: 'सरफिरा' के कायल हुए दुलकर सलमान, सोशल मीडिया पर तारीफ करते हुए कही यह बात