संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी फिल्म 'एनिमल' में रणबीर कपूर के बहनोई का किरदार निभाने वाले अभिनेता सिद्धांत कार्णिक ने फिल्म इंडस्ट्री को लेकर बड़ा और चौंकाने वाला खुलासा किया है। अभिनेता ने करियर की शुरुआत में कास्टिंग काउच की घटना को याद किया। कार्णिक ने खुलासा किया कि अभिनय करियर की शुरुआत के वक्त वह महज 22 साल के थे। उसी दौरान उनके साथ एक ऐसी घटना घटी जिसका जिक्र करने में उन्हें लगभग दो दशक लग गए।
Siddhant Karnick: 'पोर्टफोलियो मांगा, घर बुलाया और फिर.,' एनिमल के इस अभिनेता ने भी झेला कास्टिंग काउच का दर्द
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धांत कार्णिक को 'एनिमल' के अलावा ‘आदिपुरुष’, ‘थप्पड़’ और ‘लफंगे परिंदे’ जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है। उन्होंने साल 2005 में अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। करियर की शुरुआत में ही उन्हें कास्टिंग काउच का दर्द झेलना पड़ा था। उस घटना को याद करते हुए 41 वर्षीय अभिनेता ने एक इंटरव्यू में कहा, '2005 में सिर्फ 22 साल की उम्र में मैंने इंडस्ट्री में काम करना शुरू ही किया था। मेरी मुलाकात एक कॉर्डिनेटर से हुई जिसने मुझसे मेरा पोर्टफोलियो मांगा। फिर कॉर्डिनेटर ने रात साढ़े दस बजे मुझे अपने घर बुलाया। मुझे अजीब लगा, लेकिन मैंने ऐसा करने का फैसला किया।'
सिद्धांत ने अपनी बात में आगे जोड़ा, 'मैंने इस बारे में ज्यादा नहीं सोचा। मैं उसके घर गया। उस समय मैं बहुत छोटा था और मैंने उसके घर के चारों ओर उसके परिवार की तस्वीरें देखीं, इसलिए मुझे सब कुछ एक सुरक्षित माहौल जैसा लगा। हालांकि, फिर वो शख्स मेरे करीब आया, तभी मैंने कहा कि मैं इस तरह के काम करने का इच्छुक नहीं हूं। खास कर ऐसे रास्ते से तो बिल्कुल नहीं।'
Natasa Stankovic: अपने देश वापस लौटने के लिए नताशा ने बैग कर लिया पैक? तस्वीरों से कयासों का बाजार गर्म
अभिनेता ने खुलासा किया कि उनकी बात सुनकर कॉर्डिनेटर भड़क उठा और उसने साफ शब्दों में कहा कि अगर कंप्रोमाइज नहीं करोगे तो काम नहीं मिलेगा। कार्णिक ने उस वाक्ये को याद करते हुए आगे बताया, 'उस कॉर्डिनेटर ने मुझे धमकी दी। उसने कहा कि मैं इस बात का ध्यान रखूंगा कि तुम्हें कहीं काम ना मिले।' सिद्धांत ने कहा कि उस वक्त मैं फिल्म इंडस्ट्री में किसी को जानता नहीं था। ना कोई मेंटर था ना ही कोई गाइड। हालांकि, मैं उस वक्त डटकर खड़ा रहा। बिल्कुल भी डरा नहीं और संघर्ष कर खुद के सपने को पूरा किया।'
Raayan Trailer: धनुष की 50वीं फिल्म 'रायन' का ट्रेलर जारी, गैंगस्टर ड्रामा की झलकियों ने किया उत्साहित
सिद्धांत ने यह भी खुलासा किया कि एक कॉलेज इवेंट के दौरान उनकी मुलाकात दोबारा उस कॉर्डिनेटर से हुई और तब उसने अभिनेता को बधाई भी दी। सिद्धांत ने कहा, 'उस वक्त मुझे महसूस हुआ कि ये लोग कोई बलात्कारी नहीं हैं। वो बस एक मौका था। अगर आप ऐसे लोगों को मौका नहीं दोगे तो दोबारा कभी आपके पास नहीं आएंगे। काम के अच्छे और ज्यादा मौकों के लिए आपको खुद को बदलने की बिल्कुल भी जरूरत नहीं है।'
Pahlaj Nihlani: गोविंदा को ऑफर हुई थी जेम्स कैमरून की 'अवतार'? पहलाज निहलानी ने सच बताकर किया कटाक्ष