गोविंदा ने कुछ वक्त पहले दावा किया था कि उन्हें साल 2009 में जेम्स कैमरून की फिल्म 'अवतार' का ऑफर मिला था। खुलासे ने हर किसी का ध्यान आकर्षित किया था। वहीं, कुछ लोग दंग भी थे कि क्या गोविंदा के दावे में कोई सच्चाई है भी या नहीं, क्योंकि यह हॉलीवुड की बेहतरीन फिल्मों में से एक है। गोविंदा के इन दावों पर अब पूर्व सीबीएफसी प्रमुख और फिल्म निर्माता पहलाज निहलानी ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। साथ ही अपने बयान से अभिनेता पर कटाक्ष करते नजर आए हैं।
Pahlaj Nihlani: गोविंदा को ऑफर हुई थी जेम्स कैमरून की 'अवतार'? पहलाज निहलानी ने सच बताकर किया कटाक्ष
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व सीबीएफसी प्रमुख और फिल्म निर्माता पहलाज निहलानी ने गोविंदा के दावों का खंडन किया है। फ्राइडे टॉकीज के साथ एक इंटरव्यू में, पहलाज ने कहा कि अभिनेता-राजनेता ने 'अवतार' को अपनी अधूरी हिंदी फिल्म समझ लिया क्योंकि वह 'अपना आपा खो चुके थे।' जानकारी हो कि निहलानी ने गोविंदा के साथ 'अवतार' नाम की एक फिल्म पर काम शुरू किया था। उन्होंने इसकी 40 मिनट की शूटिंग भी पूरी कर ली थी, लेकिन किसी कारणवश फिल्म बंद हो गई थी।
निहलानी ने कहा, 'वो अवतार टाइटल से पता नहीं उनके दिमाग में क्या आया, बाद में क्लेम कर रहै हैं कि मैं वही हॉलीवुड की अवतार कर रहा हूं। उनके दिमाग का डिस्क घूम गया और भाषा हिंदी से अंग्रेजी में चली गई।’ निहलानी ने बताया कि गोविंदा के कारण बार-बार 'अवतार' फिल्म की शूटिंग आगे खिसक रही थी ऐसे में उन्होंने अभिनेता को इसे रोककर कुछ और करने की सलाह दी।
Dulquer Salmaan: 'सरफिरा' के कायल हुए दुलकर सलमान, सोशल मीडिया पर तारीफ करते हुए कही यह बात
निहलानी ने आगे जोड़ा कि उस वक्त अभिनेता को बालाचंदर के निर्देशन में बनी रजनीकांत की एक फिल्म के राइट्स मिले थे। उस मूवी में गोविंदा ने डबल रोल निभाया था। हालांकि, शूटिंग के वक्त उन्होंने अजीबोगरीब हरकतें करनी शुरू कर दी। वह सेट पर बार-बार बेहोश होने लगे थे। निहलानी ने चुटकी लेते हुए कहा कि गोविंदा ने चाय के साथ न जाने किस तरह के बादाम खाए थे जिससे वह बीमार पड़ गए और मनगढ़ंत बातें करने लग गए। क्लाइमेक्स के कुछ शॉट्स और गानों की शूटिंग बाकी थी लेकिन गोविंदा सेट पर ही नहीं पहुंचे। निहलानी ने यह भी कहा कि गोविंदा ने कौन से बादाम खाए थे यह आज भी एक रहस्य ही है।
Auron Mein Kahan Dum Tha: रिलीज होने वाला है फिल्म का एक और गाना, नीरज पांडे ने अजय के किरदार से उठाया पर्दा
काम के मोर्चे पर गोविंदा को आखिरी बार पहलाज निहलानी के निर्देशन में बनी फिल्म ‘रंगीला राजा’ में देखा गया था। यह रजनीकांत की फिल्म ‘नेत्रिकान’ की रीमेक थी। हालांकि, मूवी बॉक्स ऑफिस पर सफलता नहीं हासिल कर सकी और बुरी तरह फ्लॉप हो गई।
KRK: केआरके के नए गाने 'मेरे साथिया' को बिग बी ने किया प्रमोट, लोगों ने पूछा- अकाउंट हैक हो गया क्या?