अक्षय कुमार की फिल्म सरफिरा को दर्शकों का प्यार नहीं मिल सका है। फिल्म टिकट खिड़की पर कमाई के लिए तरस रही है। हालांकि, अब तक कई सितारों ने फिल्म की काफी ज्यादा तारीफ की है। इस सूची में अब मलयालम फिल्मों के मशहूर अभिनेता दुलकर सलमान का नाम भी शामिल हो गया है।
Dulquer Salmaan: 'सरफिरा' के कायल हुए दुलकर सलमान, सोशल मीडिया पर तारीफ करते हुए कही यह बात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाल ही में दुलकर सलमान ने सोशल मीडिया पर ' सरफिरा ' की सराहना की। फिल्म की तारीफ करते हुए अभिनेता ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर लिखा, "किसी क्लासिक फिल्म को दूसरी भाषा में फिर से प्रस्तुत करना हमेशा बहुत मुश्किल होता है। सुधा कोंगरा ने इसे सहजता और प्रामाणिकता के साथ बनाया है। सभी अभिनेताओं को बधाई। अक्षय कुमार सर ने बहुत ईमानदार से काम किया है। राधिका मदान बहुत ही शानदार और सिमा बिस्वास मैम जब दर्द में होती हैं तो सभी के अंदर तक दर्द पैदा कर देती हैं।"
Reimagining a classic into another language is always so difficult ! But my dear @Sudha_Kongara does it effortlessly, making it authentic and rooted ! Kudos to all the actors @akshaykumar sir, so sincere #radhikkamadan so delightful and #simabiswas maam makes your insides hurt… pic.twitter.com/NZkjZ05hxn
साथ ही, इस पोस्ट में उन्होंने परेश रावल, सरथ कुमार, सूर्या और ज्योतिका की भी जमकर तारीफ की है। सरफिरा की बात करें तो फिल्म में अक्षय कुमार, परेश रावल और राधिका मदान मुख्य भूमिका में हैं। इसका निर्देशन सुधा कोंगरा ने किया है। मूल भाषा में बनी फिल्म का निर्देशन भी उन्होंने ही किया था।
वहीं, दूसरे और तीसरे दिन फिल्म ने क्रमशः चार करोड़ 25 लाख और पांच करोड़ 25 लाख रुपये का कलेक्शन किया। इसके अलावा फिल्म ने चौथे दिन एक 45 लाख रुपये बटोरे। फिल्म का कुल कलेक्शन चार दिनों में 13.45 करोड़ रुपये का ही रहा है।
Devdas: देवदास के सेट को भव्य बनाने के लिए भंसाली ने खर्च किए थे बजट के आधे पैसे! पारो के लिए आई थीं 600 साड़ियां