फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kill South Remake: साउथ में बनेगा निखिल भट की हिट फिल्म ‘किल’ का रीमेक, करण जौहर ने शुरू की तैयारी

Tue, 16 Jul 2024 09:04 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Tue, 16 Jul 2024 09:04 AM IST
विज्ञापन
After the makers of John Wick announcement now the remake of Kill will be made in the South film industry too
किल का पोस्टर, करण जौहर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म ‘किल’ की कामयाबी ने हिंदी सिनेमा में सितारों के विदा होते रसूख को एक और हरी झंडी दिखाई है। दर्शकों को अब लीक से हटकर कहानियां पसंद आ रही हैं। सितारा कितना भी बड़ा क्यों न हो, उन्हें फर्क नहीं पड़ता। अक्षय कुमार की फिल्म ‘सरफिरा’ को दर्शक ठुकरा चुके हैं। अजय देवगन और अल्लू अर्जुन जैसे सितारे अपनी फिल्मों की रिलीज आगे खिसका चुके हैं और इधर, नए निर्देशक निखिल भट की नए चेहरों लक्ष्य व राघव जुयाल के साथ बनी फिल्म नोट छापे जा रही है।

Kill Review: निखिल भट ने रचा प्रेम वियोग का सिनेमाई तांडव, विरह की आग ने खत्म कर दिए खानदान के खानदान
 
After the makers of John Wick announcement now the remake of Kill will be made in the South film industry too
निखिल भट के साथ फिल्म किल के सितारे - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

बिना किसी बड़े सितारे और बिना किसी बड़े शोरगुल के रिलीज हुई फिल्म ‘किल’ ने रिलीज के पहले 10 दिनों में ही मैदान मार लिया। फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर जितनी कमाई की है, उससे कहीं ज्यादा रकम फिल्म के निर्माताओं ने विदेश में फिल्म के कारोबार से कमा ली है। युवाओं में बेहद लोकप्रिय एक्शन थ्रिलर फिल्म फ्रेंचाइजी ‘जॉन विक’ के निर्देशक चैड स्टाहेल्स्की और करण जौहर मिलकर इस फिल्म का हॉलीवुड संस्करण बनाने जा रहे हैं। और अब खबर है कि फिल्म का जल्द ही एक साउथ सिनेमा संस्करण भी बनने जा रहा है।

After the makers of John Wick announcement now the remake of Kill will be made in the South film industry too
किल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

करीब 20 करोड़ रुपये की लागत से बनी फिल्म ‘किल’ के कलेक्शन में रिलीज के दूसरे ही दिन करीब 72 फीसदी का उछाल देखा गया था। सवा करोड़ रुपये से ओपनिंग करने वाली इस फिल्म ने दूसरे दिन यानी शनिवार को 2.15 करोड़ रुपये और रविवार को 2.70 करोड़ रुपये की कमाई करते हुए पहले वीकएंड में ही छह करोड़ रुपये से ऊपर की कमाई कर ली थी। फिल्म ने इसके बाद पूरे हफ्ते एक भी दिन एक करोड़ रुपये से कम कमाई नहीं की और पहले हफ्ते में ही फिल्म 11 करोड़ रुपये से ज्यादा कमाने में कामयाब रही। रिलीज के 11वें दिन यानी दूसरे सोमवार तक फिल्म घरेलू बॉक्स ऑफिस पर करीब साढ़ें 15 करोड़ रुपये कमा चुकी है।
Nikhil Bhat Interview: तेज रफ्तार से दर्शकों का अनुभव आगे ले जाएगी ‘किल’, ‘अपूर्वा’ और इसमें बस यही साम्यता

विज्ञापन
विज्ञापन
After the makers of John Wick announcement now the remake of Kill will be made in the South film industry too
लाइगर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

जानकारी के मुताबिक साउथ के दो मशहूर सितारों सुधीर बाबू और किरण अब्बावरम ने हाल के दिनों में फिल्म ‘किल’ के निर्माता करण जौहर से इसके साउथ रीमेक राइट्स खरीदने के लिए संपर्क किया है। लेकिन, करण जौहर इसका साउथ रीमेक खुद ही बनाने के मूड में बताए जा रहे हैं। दक्षिण भारत में अपनी कंपनी धर्मा प्रोडक्शंस के पैर जमाने के लिए करण जौहर अरसे से बेताब रहे हैं। सुपरहिट फिल्मों ‘बाहुबली’ और ‘आरआरआर’ से भी वह जुड़े रहे। साउथ सुपरस्टार रहे विजय देवराकोंडा के साथ वह फिल्म ‘लाइगर’ बना चुके हैं।

विज्ञापन
After the makers of John Wick announcement now the remake of Kill will be made in the South film industry too
किल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

धर्मा प्रोडक्शंस के सूत्र बताते हैं कि फिल्म ‘किल’ का साउथ रीमेक तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और मलयालम में एक साथ रिलीज हो सके, इसकी तैयारी के लिए कंपनी की एक टीम सक्रिय हो चुकी है। तलाश ऐसे दो कलाकारों की जा रही है जिन्हें वहां के दर्शक पहचानते तो हों, लेकिन उनके भाव अभी बड़े सितारों से जैसे बढ़ न पाए हों। फिल्म ‘किल’ जहां रांची से निकली राजधानी एक्सप्रेस की मुगलसराय स्टेशन पहुंचने से पहले के तीन घंटे की कहानी है, वहीं इसकी साउथ रीमेक में इसकी भौगोलिक परिस्थितियों को वहां के हिसाब से बदल दिया जाएगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed