फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Junior B Vs SRK: शाहरुख की फिल्म ‘किंग’ में विलेन बनेंगे अभिषेक बच्चन, यहां पढ़िए पूरी जानकारी

Tue, 16 Jul 2024 07:18 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Tue, 16 Jul 2024 07:18 AM IST
विज्ञापन
Abhishek Bachchan will play the villain in Shah rukh Khan Suhana Khan Sujoy Ghosh Film King
शाहरुख खान, अभिषेक बच्चन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्म ‘फाइटर’ से निर्माता बने सिद्धार्थ आनंद की कंपनी मारफ्लिक्स पिक्चर्स और शाहरुख खान की होम प्रोडक्शन कंपनी रेड चिलीज एंटरटेनमेंट की अगली फिल्म ‘किंग’ में अभिषेक बच्चन की भी एंट्री हो गई है। इस फिल्म की शूटिंग की तैयारियों के लिए शाहरुख खान अपनी बेटी सुहाना के साथ बीते दिन ही लंदन वापस गए हैं। वह इस फिल्म की शूटिंग की तैयारियों के बीच से समय निकालकर ही अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में शामिल होने मुंबई आए थे।


 

Abhishek Bachchan will play the villain in Shah rukh Khan Suhana Khan Sujoy Ghosh Film King
जाने जां - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्म ‘कहानी’ से हिंदी सिनेमा में अपनी लीक से इतर सोच के लिए मशहूर हुए निर्देशक सुजॉय घोष की पिछली फिल्म ‘जाने जां’ को भले हिंदी पट्टी के दर्शकों का उतना प्यार न मिला हो जितना उनकी पिछली फिल्मों ‘तीन’ और ‘बदला’ आदि को मिला, लेकिन सुजॉय घोष का सिनेमा अब भी हिंदी सिनेमा का लोकप्रिय सिनेमा माना जाता है। सिद्धार्थ आनंद और सुजॉय घोष अरसे से पिता-पुत्री की एक कहानी पर चर्चा करते रहे हैं। और, अब इसी कहानी पर फिल्म बनने जा रही है।

Abhishek Bachchan will play the villain in Shah rukh Khan Suhana Khan Sujoy Ghosh Film King
शाहरुख खान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

हालिया रिलीज फिल्म ‘महाराजा’ जिन लोगों ने देखी है, उन्हें इस फिल्म में पिता-पुत्री की कहानियों को दर्शकों को मिलने वाले प्यार पर पूरा यकीन बनता दिखता है। खुद अभिषेक बच्चन अपनी अगली फिल्म में जो किरदार कर रहे हैं वह विदेश में एक बेटी की देखभाल करने वाले पिता का ही है। लेकिन, शाहरुख खान की सुजॉय घोष के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘किंग’ में अभिषेक का काम थोड़ा टेढ़ा है। यहां वह ‘किंग’ की बेटी के लिए मुश्किलें खड़ी करने वाले हैं। जी हां, फिल्म ‘किंग’ में शाहरुख खान के सामने अभिषेक बच्चन विलेन बनने जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Abhishek Bachchan will play the villain in Shah rukh Khan Suhana Khan Sujoy Ghosh Film King
हैप्पी न्यू ईयर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अभिषेक बच्चन औऱ शाहरुख खान इसके पहले ‘कभी अलविदा न कहना’ और ‘हैप्पी न्यू ईयर’ जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं और माना जाता है कि फिल्म ‘किंग’ में विलेन के रोल के लिए शाहरुख ने ही अभिषेक का नाम सुझाया और उन्होंने ही इस चयन पर मोहर भी लगाई है। अभिषेक बच्चन अपनी करियर में ‘रावण’ और ‘गुरु’ जैसी फिल्मों में एंटी हीरो किरदार कर चुके हैं, लेकिन किसी फिल्म मे संपूर्ण खलनायक बनने का उनका ये पहला मामला होगा। हालांकि, सुजॉय की पिछली फिल्म ‘बॉब बिस्वास’ में भी अभिषेक ने एक खूनी का ही किरदार निभाया था

विज्ञापन
Abhishek Bachchan will play the villain in Shah rukh Khan Suhana Khan Sujoy Ghosh Film King
शाहरुख खान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्म ‘किंग’ की शूटिंग की तैयारियां इन दिनों लंदन में तेजी से चल रही हैं और वहां के स्थानीय इंतजाम को पूरा करने के लिए सुजॉय और शाहरुख की पूरी टीम लगी हुई है। सिद्धार्थ आनंद भी बतौर निर्माता इन तैयारियों को अमली जामा पहनाने में लगे हुए हैं। सिद्धार्थ की फिल्म ‘पठान’ से ही शाहरुख की चार साल बाद बीते साल बड़े परदे पर वापसी हुई थी और इस फिल्म की सीक्वल की शूटिंग भी इसी साल शुरू होने की चर्चा है। फिल्म ‘किंग’ की शूटिंग नवंबर महीने में शुरू होगी और ये फिल्म अगले साल दिसंबर में रिलीज हो सकती है।
Zeenat Aman: जीनत अमान ने साझा किया पुराना साक्षात्कार, बोलीं- अभिनेत्रियां सुंदर दिखती हैं, रोती हैं और बस..

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed