{"_id":"600086bbb59f31245f206a9b","slug":"author-ashish-kaul-alleges-over-kangana-ranaut-has-stolen-his-story-didda-the-warrior-queen-of-kashmir","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Kangana Ranaut: नई फिल्म का एलान करते ही कंगना रणौत पर लगा चोरी का आरोप, लेखक आशीष कौल ने किया ये दावा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Kangana Ranaut: नई फिल्म का एलान करते ही कंगना रणौत पर लगा चोरी का आरोप, लेखक आशीष कौल ने किया ये दावा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mishra Mishra
Updated Fri, 15 Jan 2021 09:51 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
कंगना रणौत
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत ने गुरुवार को अपनी फिल्म मणिकर्णिका फ्रेंचाइजी को आगे बढ़ाने का एलान कर दिया। सोशल मीडिया के जरिए उन्होंने बताया कि उनकी नई फिल्म का शीर्षक 'मणिकर्णिका रिटर्न- द लेजेंड ऑफ दिद्दा' होगा। फिल्म की घोषणा होने के कुछ ही देर बाद इस विवाद पैदा हो गया। लेखक आशीष कौल ने आरोप लगाया कि कंगना ने उनकी कहानी चुरा ली है।
2 of 5
अमिताभ बच्चन और आशीष कौल
- फोटो : फेसबुक
एक इंटरव्यू में आशीष कौल ने आरोप लगाया कि कंगना रणौत ने उनकी कहानी चुरा ली है। उन्होंने कहा कि कंगना अपने साथ हुए शोषण और गलत व्यवहार के लिए लड़ाई लड़ रही हैं लेकिन अब वह मेरे साथ ही गलत कर रही हैं।
3 of 5
आशीष कौल
- फोटो : फेसबुक
आशीष कौल के मुताबिक, उनकी किताब 'दिद्दा: द वारियर क्वीन ऑफ कश्मीर' का अंग्रेजी संस्करण छप चुका है। आशीष ने कहा, 'मेरे पास दिद्दा के जीवन की कहानी के लिए विशेष कॉपीराइट है जो लोहार (पुंछ) की राजकुमारी थीं, जो अब जम्मू में है।' लेखक ने बताया कि उन्होंने लॉकडाउन के दौरन इस किताब के हिंदी संस्करण का फॉरवर्ड लिखने के लिए कंगना रणौत से संपर्क किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
कंगना रणौत
- फोटो : twitter.com/KanganaTeam
आशीष ने बताया कि उन्होंने अपनी किताब के लिए कंगना को जो हिंदी वर्जन का फॉरवर्ड लिखने के लिए मेल भेजा था उस पर अभी तक उनका कोई जवाब नहीं आया है। आशीष ने कहा कि जिस तरह से अब अचानक कंगना ने जो इस फिल्म का एलान किया है उससे उन्हें झटका लगा है।
विज्ञापन
5 of 5
कंगना रनौत
- फोटो : Instagram: kanganaranaut
आशीष के मुताबिक, उन्होंने अपनी किताब को इस तरह से लिखा है कि आराम से इस पर फिल्म बनाई जा सकती है। फिल्म के सिलसिले में उनकी रिलायंस एंटरटेनमेंट के अधिकारियों से मीटिंग भी हो चुकी है। वहीं इस पूरे मामले पर अभी तक कंगना की तरफ से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।