{"_id":"5cd0169abdec22076a4993a7","slug":"avengers-endgame-breaks-salman-khan-record-on-box-office","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"एवेंजर्स एंडगेम ने तोड़ा 'सुल्तान' की कमाई का रिकॉर्ड, अब पीके, संजू और बजरंगी भाईजान की बारी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
एवेंजर्स एंडगेम ने तोड़ा 'सुल्तान' की कमाई का रिकॉर्ड, अब पीके, संजू और बजरंगी भाईजान की बारी
मुंबई डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिप्रा सक्सेना
Updated Mon, 06 May 2019 04:47 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
sultan and avengers endgame
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हॉलीवुड फिल्म 'एवेंजर्स एंडगेम' ने दूसरे वीकएंड पर हिंदी सिनेमा के 'सुल्तान' सलमान खान की फिल्म की कमाई का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है। यह फिल्म रणवीर सिंह की फिल्म 'सिम्बा' और 'पद्मावत' के अलावा आमिर खान की फिल्म 'धूम 3' की कमाई के रिकॉर्ड पहले ही तोड़ चुकी है। फिल्म 'एवेंजर्स एंडगेम' ने दूसरे वीकएंड के तीन दिनों में 62 करोड़ 56 लाख रुपये का कारोबार कर हिंदी सिनेमा समेत तमिल और तेलुगू सिनेमा के दिग्गजों को भी हिला दिया है।
2 of 4
avengers endgame
- फोटो : social media
फिल्म 'एवेंजर्स एंडगेम' को भारत में वितरित करने वाली कंपनी डिजनी इंडिया से मिले आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने दूसरे हफ्ते के पहले दिन यानी शुक्रवार को 14 करोड़ 88 लाख, शनिवार को 21 करोड़ 79 लाख और रविवार को 25 करोड़ 89 लाख रुपये का कुल कलेक्शन भारतीय बॉक्स ऑफिस पर किया। इन दिनों में कुल 62 करोड़ 56 लाख का कलेक्शन करने वाली एवेंजर्स एंडगेम ने इस दौरान 52 करोड़ 55 लाख रुपये का नेट कलेक्शन किया। इस फिल्म ने सलमान खान की फिल्म 'सुल्तान' की कमाई के 300 करोड़ 10 लाख रुपये नेट कलेक्शन के रिकॉर्ड को तोड़ दिया।
3 of 4
avengers endgame
- फोटो : social media
'एवेंजर्स' सीरीज की आखिरी फिल्म 'एवेंजर्स एंडगेम' अपनी रिलीज के सिर्फ 10 दिन में भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 372 करोड़ 56 लाख का कुल कलेक्शन कर चुकी है। फिल्म के प्रचार और रिलीज के खर्चे को निकालने के बाद 'एवेंजर्स एंडगेम' ने नेट कलेक्शन 312 करोड़ 95 लाख रुपये का किया है। फिल्म इसी रफ्तार से दूसरे हफ्ते में भी कारोबार करती रही तो मुमकिन है यह इस हफ्ते सलमान खान की फिल्म 'बजरंगी भाईजान', आमिर खान की फिल्म 'पीके' और रणबीर कपूर की 'संजू' के रिकॉर्ड भी तोड़ दे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
avengers endgame
- फोटो : amar ujala
भारत में अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म 'बाहुबली 2' रही है जिसने 2017 में कई महीनों तक सिनेमाघरों में टिक कर 506 करोड़ 50 लाख रुपये का कारोबार किया। इसके बाद 'एवेंजर्स एंडगेम' की कमाई से आगे जो फिल्में हैं, उनमें 'दंगल' ने 374 करोड़ 54 लाख रुपये, 'टाइगर जिंदा है' ने 331 करोड़ 11 लाख रुपये, 'संजू' ने 329 करोड़ 25 लाक रुपये, 'पीके' ने 324 करोड़ 30 लाख रुपये और 'बजरंगी भाईजान' ने 316 करोड़ 79 लाख रुपये की कमाई की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।