{"_id":"5ccfe449bdec220710357270","slug":"bharti-singh-reply-on-pregnancy-rumours-working-with-husband-harsh-limbachiyaa","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शादी के 2 साल बाद कॉमेडियन भारती सिंह की प्रेग्नेंसी की खबर, अब खुद बताया सच","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
शादी के 2 साल बाद कॉमेडियन भारती सिंह की प्रेग्नेंसी की खबर, अब खुद बताया सच
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Mon, 06 May 2019 04:40 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Bharti Singh Haarsh Limbachiyaa
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
स्टैंडअप कॉमेडियन भारती सिंह इन दिनों कपिल शर्मा के शो में नजर आ रही हैं । इसके अलावा वो अपने पति हर्ष लिंबाचिया के साथ शो 'खतरा खतरा खतरा' भी कर रही हैं । भारती ने हर्ष के साथ 3 दिसंबर 2017 को शादी की थी। हाल ही में खबर आई कि भारती सिंह प्रेग्नेंट हैं ।
2 of 5
bharti singh
दरअसल, शनिवार को भारती 'खतरा खतरा खतरा' की शूटिंग कर रही थीं । तभी उनकी तबीयत खराब हो गई और उन्होंने सेट पर ही उल्टी कर दी । जिसके बाद से ये कयास तेज हुए कि भारती सिंह प्रेग्नेंट हैं । इन खबरों को लेकर अब भारती का बयान भी आ गया है ।
3 of 5
Bharti Singh
- फोटो : instagram
भारती ने एक इंटरव्यू में प्रेग्नेंसी की खबरों को गलत बताया है । भारती सिंह ने कहा- 'मैं ओवरवेट हूं इसलिए लोगों को अक्सर ये लगता है कि मैं प्रेग्नेंट हूं । हर्ष और मैं बच्चा चाहते हैं, लेकिन हम बच्चे को लेकर नवंबर से प्लानिंग शुरू करेंगे । इस समय लाइफ बहुत व्यस्त हैं और मैं अभी बच्चे के बारे में सोच भी नहीं सकती हूं ।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Bharti Singh
भारती सिंह से सेट पर तबीयत बिगड़ने की वजह पूछी गई तो उन्होंने कहा- लोगों ने मुझे उल्टी करते हुए देखा लेकिन वो बस एक गैस्टिक प्रॉब्लम थी । इससे ज्यादा कुछ भी नहीं । बता दें कि भारती सिंह टीवी शो खतरा खतरा खतरा को अपने पति हर्ष के साथ होस्ट कर रही हैं ।
विज्ञापन
5 of 5
भारती सिंह
इससे पहले दोनों पति पत्नी स्टंट बेस्ड रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 9' में दिखे थे। इस जोड़ी को दर्शकों ने बहुत पसंद किया था । हालांकि ये जोड़ी शो से जल्द आउट हो गई थी ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।