फिल्मों से दूर शाहरुख खान इस वक्त अपने परिवार के साथ वक्त बिता रहे हैं। वो अक्सर अबराम के साथ नजर आते हैं। हाल ही में मुंबई में वोट देने शाहरुख, पत्नी गौरी और छोटे बेटे अबराम के साथ पहुंचे थे। बाद में उन्होंने बताया भी कि आखिर वो अबराम को लेकर वोट देने क्यों पहुंचे थे। अब एक बार फिर शाहरुख ने पत्नी और बेटे की इस तस्वीर पर ऐसा कुछ लिखा कि वायरल हो गया।
अबराम के साथ इन दो बच्चों का भी ख्याल रख रहीं गौरी, देखकर शाहरुख बोले- 'मां तुझे सलाम'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Maa tujhe salaam! https://t.co/mR0zXWhlLF
— Shah Rukh Khan (@iamsrk) May 5, 2019
लंबे समय से ऐसी खबरें थी कि शाहरुख अपनी ही हिट फिल्म का सीक्वल डान 3 पर जल्द काम करेंगे लेकिन अब ऐसा नहीं होने जा रहा। एक एंटरटेनमेंट वेबसाइट के मुताबिक अभी शाहरुख ने अपने इस प्रोजेक्ट को ठंडे बस्ते में डाल दिया है। सूत्रों के मुताबिक, शाहरुख किसी नए डायरेक्टर के साथ काम करना चाहते हैं। यही नहीं पिछले दिनों उन्होंने डायरेक्टर श्रीराम राघवन और मधुर भंडारकर से मुलाकात भी की थी। ऐसे में हो सकता है कि किसी नई फिल्म की स्क्रिप्ट को शाहरुख जल्द ही फाइनल कर दें।
इससे पहले बीजिंग फिल्म फेस्टिवल में शाहरुख ने कहा कि 'आमतौर पर ऐसा होता है कि जब आपकी एक फिल्म खत्म हो रही होती है तो आप दूसरी फिल्म पर काम शुरू कर देते हैं। मैं 3-4 महीनों के अंदर इन्वॉल्व हो जाता हूं लेकिन इस बार मुझे ऐसा फील नहीं हो रहा है। मेरा दिल परमिशन नहीं दे रहा है। मुझे बस लग रहा है कि मुझे और समय लेना चाहिए, फिल्में देखनी चाहिए, कहानियां सुननी चाहिए और ज्यादा किताबों को पढ़ना चाहिए।'