फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Avneet Kaur: आईपीएल मैच देखने पहुंचीं अवनीत कौर, इस क्रिकेटर को डेट करने की फिर लग रहीं अटकलें

Wed, 07 May 2025 10:02 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Wed, 07 May 2025 10:02 AM IST
सार

Avneet Kaur Spotted at IPL Match: अवनीत कौर को हाल ही में मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस के बीच खेले गए मैच के दौरान स्टेडियम में देखा गया। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं।

विज्ञापन
Avneet Kaur Spotted at IPL Match Mumbai indians vs Gujarat Titans Dating Rumors With This Cricketer Resurface
अवनीत कौर - फोटो : एक्स

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मंगलवार को आईपीएल 2025 का रोमांचक मुकाबला हुआ, जहां मुंबई इंडियंस और शुभमन गिल की अगुवाई वाली गुजरात टाइटंस आमने-सामने थीं। हालांकि, इस मैच में सिर्फ क्रिकेट ही नहीं, बल्कि अभिनेत्री और सोशल मीडिया स्टार अवनीत कौर की मौजूदगी ने भी सुर्खियां बटोरीं। अवनीत को स्टैंड्स में देखकर फैंस और कैमरा क्रू का ध्यान तुरंत उनकी ओर गया। उनकी मौजूदगी ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी।


Operation Sindoor: ऑपरेशन सिंदूर ने बॉलीवुड में भरा जोश, रितेश बोले- जय हिंद; अनुपम समेत इन्होंने दिया रिएक्शन

Avneet Kaur Spotted at IPL Match Mumbai indians vs Gujarat Titans Dating Rumors With This Cricketer Resurface
अवनीत कौर - फोटो : इंस्टाग्राम @avneetkaur_13
वानखेड़े में नजर आईं अवनीत

अवनीत की स्टेडियम में मौजूदगी ने कई कारणों से ध्यान खींचा। कुछ फैंस ने उनकी मौजूदगी को मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा के लिए समर्थन से जोड़ा। एक यूजर ने सोशल मीडिया पर लिखा, "विराट कोहली के लाइक विवाद पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी और स्टेडियम में रोहित शर्मा को सपोर्ट करने पहुंच गईं। अवनीत, तुमने सचमुच हमारा दिल जीत लिया।" एक अन्य यूजर ने कहा, "अवनीत कौर रोहित की जबरदस्त फैन हैं।" हालांकि, कुछ फैंस ने शुभमन गिल के साथ उनकी नजदीकियों की अफवाहों को भी हवा दी। एक यूजर ने लिखा, "अवनीत कौर शुभमन गिल की करीबी दोस्त हैं।"
Rajkumar Rao: राजकुमार राव बोले- ‘छोटे शहरों के किरदारों से कहीं न कहीं एक जुड़ाव है, साझा किया अपना अनुभव



Avneet Kaur Spotted at IPL Match Mumbai indians vs Gujarat Titans Dating Rumors With This Cricketer Resurface
अवनीत कौर - फोटो : इंस्टाग्राम @avneetkaur_13
विराट कोहली के 'लाइक' से खूब मचा हंगामा

कुछ दिन पहले विराट कोहली के इंस्टाग्राम हैंडल से अवनीत की एक तस्वीर को 'लाइक' किए जाने की खबर ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया था। इस तस्वीर में अवनीत हरे रंग के टॉप और छोटी स्कर्ट में नजर आ रही थीं। इस घटना ने सोशल मीडिया पर अफवाहों और मीम्स की बाढ़ ला दी थी। विराट ने इस मामले पर सफाई देते हुए अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा था, "मैं स्पष्ट करना चाहता हूं कि फीड साफ करते समय, ऐसा लगता है कि एल्गोरिदम ने गलती से एक इंटरैक्शन दर्ज कर लिया। उनका कोई इरादा नहीं था। मैं अनुरोध करता हूं कि कोई अनावश्यक धारणा न बनाई जाए।"

विज्ञापन
विज्ञापन
Avneet Kaur Spotted at IPL Match Mumbai indians vs Gujarat Titans Dating Rumors With This Cricketer Resurface
राहुल वैद्य - फोटो : इंस्टाग्राम
राहुल वैद्य ने उड़ाया था मजाक

विराट की इस सफाई को गायक राहुल वैद्य ने मजाक का विषय बना लिया था। राहुल ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा, "आज के बाद ऐसा हो सकता है कि एल्गोरिदम मेरे अकाउंट से कई तस्वीरें लाइक कर दे। तो लड़कियां, कृपया इसके लिए पीआर न करें, क्योंकि यह मेरी गलती नहीं, इंस्टाग्राम की गलती है।" इतना ही नहीं, राहुल ने यह भी दावा किया कि विराट ने उन्हें इंस्टाग्राम पर ब्लॉक कर दिया है, लेकिन उन्होंने मजाक में कहा, "यह भी शायद इंस्टाग्राम का ग्लिच होगा। एल्गोरिदम ने विराट को मेरे लिए ब्लॉक करने को कहा होगा।"

विज्ञापन
Avneet Kaur Spotted at IPL Match Mumbai indians vs Gujarat Titans Dating Rumors With This Cricketer Resurface
अवनीत कौर - फोटो : इंस्टाग्राम
इन फिल्मों में नजर आ चुकी हैं अवनीत कौर 

अवनीत कौर ने अपने करियर की शुरुआत टेलीविजन से की, लेकिन अब वह बॉलीवुड में अपनी पहचान बना रही हैं। उन्होंने 2014 में रानी मुखर्जी की फिल्म 'मर्दानी' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद वह 2023 में कंगना रनौत की प्रोडक्शन 'टीकू वेड्स शेरू' में नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ मुख्य भूमिका में नजर आई थीं। वह 2024 में 'लव की अरेंज मैरिज' में सनी सिंह के साथ नजर आई थीं। उनकी आगामी फिल्म का नाम 'लव इन वियतनाम' है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed