फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Brahmastra: 'ब्रह्मास्त्र' के सीक्वल पर अयान मुखर्जी का बड़ा खुलासा, पोस्ट शेयर कर रिलीज डेट का किया एलान

Tue, 04 Apr 2023 01:24 PM IST
साक्षी पांडेय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी पांडेय Updated Tue, 04 Apr 2023 01:24 PM IST
विज्ञापन
ayan mukerji announces brahmastra second and third part release date director shared an instagram post see her
ब्रह्मास्त्र - फोटो : सोशल मीडिया
साल 2022 में आई रणबीर कपूर और आलिया भट्ट स्टारर फिल्म 'ब्रह्मास्त्र: पार्ट वन शिवा' किसी न किसी वजह से चर्चा में बनी रहती है। फिल्म को 10 साल के लंबे इंतजार के बाद रिलीज किया गया था। 'ब्रह्मास्त्र: पार्ट वन शिवा' को लेकर लोगों काफी उत्साहित थे, जिसकी वजह से फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा रिसपॉन्स मिला था। फिल्म को देखने के बाद उसके अगले दो पार्ट्स ब्रह्मास्त्र पार्ट 2' और 'ब्रह्मास्त्र पार्ट 3' को लेकर फैंस के मन में उत्सुकता और ज्यादा बढ़ गई है।

 
ayan mukerji announces brahmastra second and third part release date director shared an instagram post see her
ब्रह्मास्त्र - फोटो : यूट्यूब
ऐसे में फिल्म के डायरेक्टर अयान मुखर्जी ने फिल्म के दोनों पार्ट्स की रिलीज डेट को लेकर बड़ा खुलासा किया है। डायरेक्टर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए फिल्म के सीक्वल पर जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि 'ब्रह्मास्त्र' के सीक्वल की शूटिंग एक साथ होगी। वहीं, सीक्वल दो पार्ट्स में बनेगा, लेकिन दोनों को अलग-अलग डेट पर रिलीज किया जाएगा, जिसके रिलीज डेट में ज्यादा लंबा गैप नहीं होगा।
 
ayan mukerji announces brahmastra second and third part release date director shared an instagram post see her
ब्रह्मास्त्र पार्ट वन- शिवा - फोटो : सोशल मीडिया
उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर बताया कि 'ब्रह्मास्त्र: अस्त्रावर्स पर बात करने का यह सही समय है। अयान ने कहा कि पार्ट वन को लोगों ने काफी प्यार दिया है, जिसके बाद मैं पार्ट टू और थ्री को बनाने पर ध्यान दे रहा हूं मैं जानता हूं लोगों को फिल्म के सीक्वल से काफी ज्यादा उम्मीदे हैं। ऐसे में हमने तय किया है कि फिल्म के दोनों सीक्वल की शूटिंग एक साथ होगी, लेकिन उन्हें अलग-अलग समय पर रिलीज किया जाएगा। हालांकि, उन्होंने इस फिल्म के टाइटल के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है।

jagran
विज्ञापन
विज्ञापन
ayan mukerji announces brahmastra second and third part release date director shared an instagram post see her
ब्रह्मास्त्र पार्ट वन- शिवा - फोटो : सोशल मीडिया
अयान मुखर्जी ने शेयर किए गए इस पोस्ट में उन्होंने बताया कि ब्रह्मास्त्र फिल्म के दो सीक्वल दिसंबर 2026 और दिसंबर 2027 में रिलीज होंगे। पार्ट वन में शिवा की कहानी दिखाई गई थी,लेकिन फिल्म के सेकेंड पार्ट की स्टोरी देव पर आधारित होगी। वहीं, उन्होंने इस बात का खुलासा नहीं किया है कि फिल्म के तीसरे पार्ट की स्टोरी किसे फोकस करते हुए बनाई जाएगी।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Ayan Mukerji (@ayan_mukerji)

विज्ञापन
ayan mukerji announces brahmastra second and third part release date director shared an instagram post see her
ब्रह्मास्त्र - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि 'ब्रह्मास्त्र: पार्ट वन शिवा' की बात करें तो फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ से भी ज्यादा की कमाई की थी, जिसके बाद फैंस अब फिल्म के सीक्वल का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म में अभिनेता रणबीर कपूर और आलिया भट्ट मुख्य किरदार में नजर आए थे। अपनी दमदार एक्टिंग से दोनों ही स्टार्स ने सिनेमाघरों में लोगों का भरपूर मनोंरज किया था।
 
यह भी पढ़ें-  
Shekhar Suman: बॉलीवुड पर फिर बरसे शेखर सुमन, बेटे अध्ययन और सुशांत सिंह को लेकर किया चौंकाने वाला खुलासा

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed