फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shekhar Suman: बॉलीवुड पर फिर बरसे शेखर सुमन, बेटे अध्ययन और सुशांत सिंह को लेकर किया चौंकाने वाला खुलासा

Tue, 04 Apr 2023 01:12 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 04 Apr 2023 01:12 PM IST
विज्ञापन
Shekhar Suman Revelation Against Bollywood Said Son Adhyayan Suman And Sushant Singh Rajput Career Destroy
शेखर सुमन-अध्ययन सुमन - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड में पसरे भाई-भतीजावाद और गुटबाजी को लेकर समय-समय पर लोग आवाज उठाते रहते हैं। हाल ही में अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड को लेकर चौंकाने वाला खुलासा किया था। प्रियंका यह दावा करती नजर आईं कि बॉलीवुड में उन्हें साइड किया जा रहा था, इस वजह से उन्होंने यह इंडस्ट्री छोड़ हॉलीवुड जाने का फैसला किया। इसके बाद शेखर सुमन का भी दर्द छलक आया। उन्होंने बताया कि इंडस्ट्री में गुटबाजी के चलते उन्हें और उनके बेटे अध्ययन को कई प्रोजेक्ट्स से निकाल दिया गया। अब एक बार फिर शेखर सुमन 'बॉलीवुड माफिया' पर बरसते नजर आए हैं। 

Shekhar Suman Revelation Against Bollywood Said Son Adhyayan Suman And Sushant Singh Rajput Career Destroy
शेखर सुमन - फोटो : Social media

हाल ही में एक मीडिया संस्थान से बातचीत के दौरान शेखर सुमन ने कहा, 'मैं इंडस्ट्री में कम से कम चार लोगों को जानता हूं, जिन्होंने अध्ययन और मुझे कई प्रोजेक्ट से निकाल दिया। इन 'गैंगस्टर्स' के पास काफी रसूख है और ये रैटलस्नेक से भी ज्यादा खतरनाक हैं। लेकिन, सच्चाई यह है कि वे बाधक बन सकते हैं,  मुश्किलें खड़ी कर सकते हैं, लेकिन हमें रोक नहीं सकते।'

Shekhar Suman Revelation Against Bollywood Said Son Adhyayan Suman And Sushant Singh Rajput Career Destroy
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

बातचीत के दौरान शेखर सुमन ने कहा, 'प्रियंका चोपड़ा ने पहले ही रास्ता दिखाया है। उनके अलावा कई अन्य लोग भी सुशांत सिंह राजपूत के मिस्टीरियस मर्डर के दौरान और पहले भी इस बारे में बात कर चुके हैं। हमने इस गुट के बारे में बात की है, जो फिल्म इंडस्ट्री के भीतर काम करता है। यह लगभग माफियाओ की तरह है, जो प्रोडक्शन, कास्टिंग और हर मामले में सबकुछ कंट्रोल करता है। अगर वे आउटसाइडर्स को अंदर आते और दौड़ते हुए देखते हैं तो वे सुनिश्चित करते हैं कि वे स्टम्प्ड हैं।' 
Sharmila Tagore: करीना के शो में पहुंची शर्मिला टैगोर ने समझाया बेटी-बहू का फर्क, दिल जीत रहा एक्ट्रेस का बयान

विज्ञापन
विज्ञापन
Shekhar Suman Revelation Against Bollywood Said Son Adhyayan Suman And Sushant Singh Rajput Career Destroy
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

शेखर सुमन ने कहा, 'पिछले कुछ समय से ऐसा ही चल रहा है। उसी का शिकार सुशांत सिंह राजपूत हुए थे। अच्छा करने के बावजूद अचानक उन्हें लगा कि उनका फलता-फूलता करियर अचानक थम गया है। यकीनन यही उनके डिप्रेशन की वजह भी बना।'
Uorfi: उर्फी जावेद को मिला करोल जी का साथ, हॉलीवुड सिंगर ने इंस्टाग्राम पर फॉलो कर बढ़ाई फैंस की धड़कन

विज्ञापन
Shekhar Suman Revelation Against Bollywood Said Son Adhyayan Suman And Sushant Singh Rajput Career Destroy
शेखर सुमन-अध्ययन सुमन - फोटो : सोशल मीडिया

शेखर सुमन ने आगे कहा कि उनके मुखर स्वभाव ने अध्ययन सुमन के करियर को प्रभावित किया। उन्होंने कहा, 'जरूरी नहीं कि मैं किसी के खिलाफ बोलूं। लोग इन चीजों के बारे में बहुत संवेदनशील होते हैं, क्योंकि वे सबसे अच्छी तरह से जानते हैं।' इसके बाद एक्टर ने कहा, 'मैं एक फैक्ट जानता हूं कि कई प्रोडक्शन में अध्ययन को लिया गया था, लेकिन फिर अचानक हटा दिया गया था। मैं इसकी तह तक गया तो पता चला कि बहुत सारे लोग काम कर रहे थे और उन्होंने सख्त हिदायत दी थी कि 'उसे मत लो।'
Bharti Singh: बेटे गोला के बाद दोबारा मां बनना चाहती हैं भारती? करीना कपूर के शो में जाहिर की इच्छा

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed