लगातार फ्लॉप फिल्मों से जूझ रहे फिल्म निर्माता करण जौहर ने अब अपनी टीम के निर्देशकों पर खुद नजर रखने का फैसला किया है। इस फैसले की पहली गाज गिरी है निर्देशक अयान मुखर्जी पर जिनकी बहुचर्चित फिल्म ब्रह्मास्त्र के कुछ सीन फिर से लिखे जा रहे हैं और फिल्म के कुछ हिस्सों की शूटिंग अब बनारस में भी होगी।
फिर से शूट होगी करण जौहर की 'ब्रह्मास्त्र', फिल्म के कुछ नए सीन शूट करने अयान पहुंचे बनारस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करण जौहर के प्रोडक्शन हाउस धर्मा प्रोडक्शन्स की इस साल अब तक रिलीज हो चुकी फिल्मों में से केसरी के औसत कलेक्शन को छोड़ दें तो बाकी दोनों फिल्में कलंक और स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप रहीं। करण ने इन फिल्मों की विफलता के बाद अपनी निर्माणाधीन फिल्मों के रशेज देखे हैं। और, अपनी महात्वाकांक्षी फिल्म ब्रह्मास्त्र की रिलीज डेट अगले साल तक के लिए टाल दी है।
खबर है कि करण जौहर ने फिल्म में कुछ नए सीन डालने को कहा है और इसे उत्तर भारत से जोड़ने के लिए इसकी पटकथा में फेरबदल भी किया है। ब्रह्मास्त्र की शूटिंग पूरी हो चुकी थी और इसका पोस्ट प्रोडक्शन भी जारी था। फिल्म के कलाकारों रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने प्रयागराज में हुए कुंभ में फिल्म का लोगो भी जारी किया। लेकिन, अयान की यह फिल्म अब थोड़ा और देर से आएगी।
करण के निर्देश पर फिल्म ब्रह्मास्त्र के निर्देशक अयान मुखर्जी एक बार फिर वाराणसी लौट चुके हैं। वाराणसी से कुछ तस्वीरें साझा करते हुए अयान ने लिखा, ‘मैं अपने सपने ब्रह्मास्त्र की तिकड़ी के जरिए भारत की अलग अलग जगहों को दर्शाना चाहता हूं।" सूत्रों की मानें तो इस बार वाराणसी में यह शूट 20 दिन तक चलेगा जो काफी हद तक रामनगर किले और चेत सिंह के किले में किया जाएगा।
A post shared by Ayan Mukerji (@ayan_mukerji) on
अयान मुखर्जी निर्देशित इस फिल्म का निर्माण धर्मा प्रोडक्शन्स कर रहा है। यह फिल्म तीन हिस्सों में रिलीज होगी। फिल्म में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के अलावा मौनी रॉय, अमिताभ बच्चन और अक्किनेनी नागार्जुन हैं।