{"_id":"5ffe8bb6e9d6612c3c243488","slug":"ayesha-jhukla-rejected-film-prem-qaidi-makers-indroduced-to-her-bikini","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बिकिनी पहनने की शर्त की वजह से आयशा जुल्का ने छोड़ दी थी फिल्म, जानें आजकल क्या कर रहीं","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बिकिनी पहनने की शर्त की वजह से आयशा जुल्का ने छोड़ दी थी फिल्म, जानें आजकल क्या कर रहीं
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Wed, 13 Jan 2021 12:03 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
आयशा जुल्का
- फोटो : instagram/ayesha.jhulka
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
90 के दशक की हिट अभिनेत्री आयशा जुल्का अब फिल्मों से दूर हो चुकी हैं। एक वक्त था जब उन्होंने अक्षय कुमार, आमिर खान सहित कई अन्य बड़े सितारों के साथ काम किया। आयशा को उनकी हिट फिल्म जो जीता वही सिकंदर के लिए आज भी याद किया जाता है। हालांकि उन्हें अपने करियर में अफसोस है कि उन्होंने कुछ फिल्मों को रिजेक्ट कर दिया।
2 of 5
आयशा जुल्का
- फोटो : फाइल
आयशा ने हाल ही में एक इंटरव्यू में इसका जिक्र किया है। उन्होंने कहा कि मैं बहुत सारी अच्छी फिल्में नहीं कर पाई। मणिरत्नम की रोजा नहीं कर पाने का मुझे आज भी अफसोस है। डेट्स नहीं होने के चलते मैंने रोजा ठुकरा दी थी।
3 of 5
आयशा जुल्का
- फोटो : फाइल
इसके अलावा आयशा जुल्का को रामा नायडू की फिल्म प्रेम कैदी भी ऑफर हुई थी लेकिन उन्होंने इस फिल्म को करने से मना कर दिया था। मेकर्स उन्हें इंट्रोडक्शन सीन में बिकिनी पहनाना चाहते थे। फिल्मों से दूरी बनाने के सवाल पर आयशा बताती हैं कि उन्हें अभी भी फिल्मों, वेब-सीरीज और टीवी के ऑफर्स आते रहते हैं हालांकि वह फिर से तभी वापसी करेंगी जब उन्हें कोई किरदार ठीक लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
आयशा जुल्का
- फोटो : फाइल
फिल्म इंडस्ट्री में अभी आयशा, जैकी श्रॉफ के साथ टच में हैं। उनका कहना है कि जैकी दादा सामाजिक कार्य करते रहते हैं। उन्हें जानवरों से बहुत प्यार है। मेरे साथ भी ऐसा ही है। हम कई सोशल कॉज से जुड़े हुए हैं। इसके अलावा आयशा भाग्यश्री, हेमा मालिनी और रवीना टंडन से जुड़ी हुई हैं। आयशा को पार्टियों में जाना पसंद नहीं है जब तक की बहुत जरूरी ना हो।
विज्ञापन
5 of 5
आयशा जुल्का
- फोटो : फाइल
आयशा जुल्का ने साल 2003 में समीर वशी से शादी की थी। शादी के बाद वह अभिनय की दुनिया से दूर हो गईं। उनके कोई बच्चे नहीं हैं। बच्चे ना होने के सवाल पर आयशा बताती हैं कि मेरे बच्चे नहीं हैं क्योंकि मैं नहीं चाहती थी। मैं अपनी एनर्जी और समय सामाजिक कार्यों में लगाती हूं। मुझे खुशी है कि मेरे परिवार और पति ने मेरा इसमें साथ दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।