संजय लीला भंसाली (Sanjay Leela Bhansali) ने हिंदी सिनेमाजगत में कुछ ऐसी फिल्में दी हैं जो मील का पत्थर साबित हुई। ऐसी ही एक फिल्म 'ब्लैक' (Black) है। 'ब्लैक' साल 2005 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन और रानी मुखर्जी की एक्टिंग की बहुत तारीफ हुई थी। इस फिल्म के लिए बिग बी ने नेशनल अवॉर्ड फॉर बेस्ट एक्टर भी जीता था। इन दोनों के अलावा एक और शख्स ने दर्शकों का दिल जीत लिया था। इस एक्ट्रेस का नाम है आयशा कपूर (Ayesha Kapur)। आयशा ने रानी मुखर्जी के बचपन का किरदार निभाया था। तस्वीरों में देखिए 14 साल में कितनी बदल गई हैं एक्ट्रेस।
14 साल में कितनी बदल गईं ये एक्ट्रेस, 'ब्लैक' में निभाया था रानी मुखर्जी के बचपन का रोल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आयशा कपूर (Ayesha Kapur) ने जिस वक्त 'ब्लैक' फिल्म की थी उस वक्त उनकी उम्र महज 10 साल थी। अब आयशा 24 साल की हो गई हैं। आयशा अब बड़ी हो चुकी हैं और उनके लुक में बहुत बदलाव आया है। 'ब्लैक' फिल्म के बाद आयशा 'सिकंदर' फिल्म में नजर आई थीं। यह फिल्म साल 2009 में आई थी।
इस फिल्म के बाद से आयशा फिल्म इंडस्ट्री से गायब हो गईं। आयशा इस वक्त मां के साथ ज्वैलरी ब्रांड से जुड़ी हुई हैं। यह ज्वैलरी ब्रांड ज्वैलरी बनाने का काम करता है। आयशा एक्ट्रेस और बिजनेसवूमेन के अलावा लेखक भी हैं। वह ब्लॉग भी लिखती हैं जिसके फॉलोअर्स की संख्या अधिक है।
आयशा कपूर इंस्टाग्राम पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। कभी योगा तो कभी फोटोशूट कराते हुए तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। तस्वीरों में आयशा के चेहरे पर मासूमियत वैसी ही है जैसे कि बचपन में थी। जानकारी के मुताबिक आयशा कपूर अदम ओबेरॉय को डेट कर रही हैं। उनके साथ आयशा ने कई तस्वीरें भी शेयर की हैं।
Cornell red ❤️ graduation weekend with bae. Proud of you @adam.oberoi
A post shared by Ayesha Kapur (@ayeshakapur) on
'ब्लैक' में जबरदस्त एक्टिंग के लिए आयशा कपूर को फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिल चुका है। आयशा ने कोलंबिया यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया है। आयशा की मां जर्मन की रहने वाली हैं और पिता लेदर बैग्स का इंटरनेशनल ब्रांड चलाते हैं।